UP Exit Poll Result 2024: यूपी में क्या हाथ पर फिर भारी पड़ेगा कमल? क्या कह रहे एग्जिट पोल
Uttar Pradesh Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम व सातवें चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोट डाले गए। यूपी में शाम पांच बजे तक कुल 54 फीसदी वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के साथ ही अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। विभिन्न मीडिया हाउस और एजेंसी द्वारा यूपी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल जारी किए गए। यूपी के एग्जिट पोल 2024 से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहे।

LIVE Feed
तीन बजे तक 46.83% मतदान
उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 46.83 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें
बलिया लोकसभा सीट पर 43.54 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 43.71 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 51.27 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 47.32 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 46.13 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 44.82 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 44.69 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 48.33 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 51.16 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 48.81 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 47.15 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 43.48 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 48.38 फीसदी वोटिंग
दोपहर एक बजे तक 39.31% मतदान
बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 37.74 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 42.17 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 39.44 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 38.75 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 38.30 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 37.39 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 40.22 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 42.29 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 41.55 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 38.44 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 37.49 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 39.25 फीसदी वोटिंग
यूपी में 11 बजे तक 28.02 फीसदी मतदान
बलिया लोकसभा सीट पर 27.81 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 28.30 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 29.08 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 28.10 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 27.55 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 27.67 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 26.64 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 28.06 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 29.66 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 29.54 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 28.09 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 27.94 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 26.13 फीसदी वोटिंग
UP Lok Sabha Chunav 2024: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर डाला वोट
UP Lok Sabha Chunav 2024: गोरखपुर में वोट डालने के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, "आज हमने मतदान किया है। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। विकास करने वाली सरकार आए इसके लिए सभी को मतदान करना चाहिए.."
Lok Sabha Chunav 2024: UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- हमें साइलेंट वोट मिल रहे हैं
Lok Sabha Chunav 2024: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, "हमें साइलेंट वोट मिल रहे हैं और जो लोग बीएसपी, अपना दल जैसी दूसरी पार्टियों के साथ थे, वे हमारे साथ आ रहे हैं। इसलिए लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है। शहर के व्यापारी, बुनकर नाखुश हैं। जीएसटी की वजह से सारे कारोबार बर्बाद हो गए...उन्हें (पीएम मोदी को) गंगा जी के किनारे बैठकर यहीं ध्यान लगाना चाहिए था।''
Lok Sabha Chunav 2024: वोट डालने के बाद क्या बोले ओम प्रकाश राजभर?
Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वोट डालने के बाद कहा, "मैं सातवें चरण के मतदाताओं से कहूंगा कि घर से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजागार के लिए, नौकरी के लिए बाबा साहेब ने जो शक्ति आपको दी है, उस मताधिकार का इस्तेमाल करें।"
UP Lok Sabha Chunav 2024: रवि किशन ने कहा- मैंने विकसित भारत के लिए वोट किया है
UP Lok Sabha Chunav 2024: गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, "मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।"
UP Lok Sabha Chunav 2024: अनुप्रिया पटेल बोलीं- INDI गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा
UP Lok Sabha Chunav 2024: मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा...4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। INDI गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और तीसरी बार NDA की मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।"














Click it and Unblock the Notifications