UP Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान संपन्न, 5 बजे तक 52.02 प्रतिशत वोटिंग

Uttar Pradesh LS Election Voting : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग आज समाप्त हो गई। छठे चरण के तहत शनिवार को यूपी की 14 लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। राज्य में शाम पांच बजे तक 52.02 फीसदी वोटिंग हुई। आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही सीट पर मतदान हुआ।

UP Lok Sabha Election Live Voting

LIVE Feed
May 25, 2024, 6:01 PM IST

उत्तर प्रदेश में छठे चरण का मतदान संपन्न

यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग समाप्त हो गई। राज्य में शाम पांच बजे तक 52.02 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर में 59.53 फीसदी तो सबसे कम फुलपुर में 46.80 फीसदी वोटिंग हुई।
May 25, 2024, 5:40 PM IST

उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 52.02 फीसदी मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 52.02 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर तीन बजे राज्य में 43.95 फीसदी वोटिंग हुई थी।
May 25, 2024, 3:56 PM IST

उत्तर प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 43.95 फीसदी मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 43.95 फीसदी मतदान हो चुका है। इससे पहले राज्य में एक बजे तक 37.23 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर 50.01 फीसदी तो वहीं सबसे कम फुलपुर में 39.06 फीसदी हुआ है।
May 25, 2024, 3:36 PM IST

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डाला वोट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्वाला देवी स्थित मतदान केंद्र में परिवार समेत मतदान किया। बता दें ​कि यूपी में चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
May 25, 2024, 1:44 PM IST

उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.23 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.23 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर में 41.59 फीसदी हुआ, तो वहीं सबसे कम मतदान फुलपुर सीट पर 33.05 प्रतिशत हुआ।
May 25, 2024, 1:42 PM IST

उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 37.23 फीसदी मतदान

इलाहाबाद सीट पर 34.06 फीसदी मतदान अंबेडकर नगर सीट पर 41.59 फीसदी मतदान आजमगढ़ सीट पर 38.37 फीसदी मतदान बस्ती लोकसभा सीट पर 40.07 फीसदी मतदान भदोही लोकसभा सीट पर 35.82 फीसदी मतदान डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 37.64 फीसदी मतदान जौनपुर सीट पर 37.41 फीसदी मतदान लालगंज सीट पर 38.12 फीसदी मतदान मछलीशहर लोकसभा सीट पर 37.36 फीसदी मतदान फुलपुर सीट पर 33.05 प्रतिशत मतदान प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 36.01 फीसदी मतदान संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 36.99 प्रतिशत मतदान श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 36.74 फीसदी वोटिंग सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 38.42 प्रतिशत मतदान
May 25, 2024, 12:19 PM IST

उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.06 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.06 फीसदी मतदान हो गया है। सभी जगह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया चल रही है। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर में 30.02 फीसदी तो सबसे कम फुलपुर में 22.85 फीसदी हुआ है।
May 25, 2024, 10:34 AM IST

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.33 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.33 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर में 14.61 फीसदी तो सबसे कम मतदान फुलपुर में 7.45 फीसदी हुआ है।
May 25, 2024, 7:38 AM IST

2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 14 सीटों में से सबसे अधिक 61.08 प्रतिशत मतदान अम्बेडकरनगर सीट पर और सबसे कम 48.70 प्रतिशत मतदान फूलपुर सीट पर हुआ था।
May 25, 2024, 7:37 AM IST

14 सीटों पर आज मतदान

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीर नगर, लालगंज(सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु.) और भदोही ये 14 सीटें पर आज मतदान हो रहा है।
May 24, 2024, 6:52 PM IST

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज हो रहा मतदान

आम चुनाव के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है, वोटिंग सुबह 7 से हो रही है, जो कि शाम छह बजे तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+