ये हैं यूपी के सुरक्षा अधिकारी, जनाब के ठाट तो देखिए लोकभवन के अंदर छलका रहे जाम

लोकभवन में शराब पीते सुरक्षा अधिकारी की तस्वीर वायरल होने के बाद मामले की रिपोर्ट सचिवालय तलब की गई है।

Lok Bhavan security officer drinking

UP security officer drinking in Lok Bhavan: लोकभवन के सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षा अधिकारी किस तरह अपने कार्यस्थल को ही मॉडल शॉप समझ बैठे हैं। बड़े ठाट के साथ शराब पी जा रही है। जब इनकी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई तो शर्मिंदा होकर अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करनी पड़ी।

लोक भवन में तैनात सदन सुरक्षा के अधिकारी का शराब पीते वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि वे वर्दी में ड्यूटी पर हैं। लेकिन शराब का नशा उनके सिर पर कुछ ऐसे चढ़कर बोल रहा कि वे सबकुछ भूल चुके हैं। यहां तक कि उन्हें लोकभवन जैसे संवेदनशील स्थल की सुरक्षा की उन्हें तनिक भी परवाह नहीं नजर आ रही। दिख रही है तो सिर्फ जाम से भरी बोतल। उपेंद्र नाथ मिश्रा की वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वे कैसे ड्यूटी के दौरान बाकायदा वर्दी में हैं और कार्यालय में ही बैठकर शराब पी रहे थे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में तैनात जिस सुरक्षा अधिकारी शराब पीते सुरक्षा अधिकारी का फोटो वायरल हुआ। मामले में त्वरित एक्शन लिया गया। लोकभवन की सुरक्षा से उपेंद्र नाथ मिश्रा ने हटा दिया गया। मामले की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट सचिवालय तलब गई है।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ की लोकभवन में नाईट ड्यूटी रहती है। इस दौरान वे ऑफिस में भी शराब पीने से परहेज नहीं करते। ये तस्वीर लोकभवन के अंदर उनके ही एक सहकर्मी ने खींची है, जो बाद में वायरल हो गई। मामले में एक्शन लेते हुए शासन ने सदन सुरक्षा के अधिकारी उपेंद्र नाथ मिश्रा को लोकभवन से हटाकर योजना भवन में तैनाती दे दी है। लेकिन इससे होगा क्या? जब सुरक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ मिश्रा जैसे ऑफीसर इस तरह की हरकत हैं तो वो अपनी टीम को किस तरह गाइड करते होंगे?

Recommended Video

    WFI Controversy के बीच बनाई गई Oversight Committe, MC Mary Kom होंगी अध्यक्ष | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+