UP: जानिए क्या है Yogi सरकार का ऑपरेशन Chitala?

fish Production in the State: यूपी सरकार ने राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए राजकीय मछली चितला का संरक्षण करने का फैसला किया है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।

मछली

fish Production in the State: उत्तर प्रदेश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने और मछली किसानों की आय को दोगुना करने की कवायद तेज हो गई है। योगी सरकार ने नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (NBFGR) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राजकीय मछली चीतला को संरक्षित करने का काम किया जाएगा।

विलुप्त हो रही चीतला मछली का संरक्षण

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की मुख्य नदियों और तालाबों में विलुप्त होने के कगार पर खड़ी राजकीय मछली चीतला के संरक्षण के लिए यूपी में एनबीएफजीआर और मत्स्य विभाग के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

चीतला के साथ ही पाबड़ा का भी संरक्षण होगा

एनबीएफजीआर की सहायता से चितला के साथ-साथ पाबडा मछली के पालन और संरक्षण के लिए विकास तकनीकों को भी अंजाम दिया जाएगा। यह मछली अपने उच्च बाजार मूल्य के कारण मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने में सहायक सिद्ध होगी।

घाघरा-गंगा-यमुना में होगा संरक्षण

पहले चरण में अयोध्या में घाघरा नदी, वाराणसी में गंगा और आगरा में यमुना नदी में संरक्षण अभ्यास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में मछली पालन को आधुनिक बनाने के लिए लखनऊ के बक्का में गोमती हैचरी मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र को प्रदेश के प्रथम अति आधुनिक मॉडल हैचरी के रूप में विकसित किया जायेगा।

6 करोड़ की लागत से शुरू होगी परियोजना

दूसरे चरण की परियोजना, जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ रुपये होगी, को केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राज्य की पांच हैचरी लखनऊ में गोमती हैचरी, अयोध्या में सरयू , प्रयागराज में त्रिवेणी, कोंच में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सह प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+