UP IAS Transfer: नए साल पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 46 IAS अफसर इधर से उधर; जानें किसे मिली जिम्मेदारी?
UP IAS Transfer: नए साल की शुरुआत यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल से हुई। गुरुवार रात (2 जनवरी 2025) प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने 46 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए।
इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख बदले गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का प्रभार
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह विभाग के साथ गोपन, वीजा, पासपोर्ट और सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपक कुमार संभाल रहे थे, जिन्हें अब बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मुख्य तबादले और नई जिम्मेदारियां
दीपक कुमार
- पहले पद: अपर मुख्य सचिव (गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट, सतर्कता विभाग)
- नया पद: अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा)
संजय प्रसाद
- पहले पद: प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री
- नया पद: प्रमुख सचिव (गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट, सतर्कता विभाग)
लक्कु वेंकटेश्वर लू
- पहले पद: प्रमुख सचिव (परिवहन)
- नया पद: प्रमुख सचिव (समाज कल्याण और सैनिक कल्याण)
राजेश कुमार सिंह (प्रथम)
- पहले पद: प्रतीक्षारत
- नया पद: प्रमुख सचिव (होमगार्ड्स विभाग)
डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम
- पहले पद: प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा)
- नया पद: प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन विभाग)
नरेन्द्र भूषण
- पहले पद: प्रमुख सचिव (पंचायती राज)
- नया पद: प्रमुख सचिव (प्राविधिक शिक्षा)
आलोक कुमार (द्वितीय)
- पहले पद: प्रमुख सचिव (खेल और कौशल विकास)
- नया पद: प्रमुख सचिव (अवस्थापना और औद्योगिक विकास)
वीना कुमारी मीणा
- पहले पद: प्रमुख सचिव (आयुष और गन्ना विकास)
- नया पद: प्रमुख सचिव (गन्ना विकास, आबकारी)
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
- डॉ. हरिओम: समाज कल्याण विभाग से हटाकर व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास में स्थानांतरित।
- ब्रजेश नारायण सिंह: परिवहन आयुक्त बनाए गए।
- अनिल कुमार सागर: प्रतीक्षारत से प्रमुख सचिव (हथकरघा और वस्त्र उद्योग) के पद पर तैनात।
- संयुक्ता समद्दार: प्रमुख सचिव (राजनीतिक पेंशन और नागरिक सुरक्षा)।
- रंजन कुमार: प्रमुख सचिव (आयुष और खाद्य सुरक्षा)।
- सौरभ बाबू: सहकारिता विभाग में प्रमुख सचिव।
- डॉ. सारिका मोहन को बेसिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
- चंद्र भूषण सिंह: अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।
- माला श्रीवास्तव को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- डा. रुपेश कुमार को पावर ट्रांसमिशन और विद्युत उत्पादन निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- अनुराग यादव:आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह पहले कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विपणन के सचिव थे।
- रणवीर प्रसाद:अब खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। साथ ही, वह यूपी पावर ट्रांसमिशन और जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे।
- संजय कुमार: जो पहले पीसीएफ, लखनऊ के प्रबंध निदेशक थे, अब महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम बनाए गए हैं।
- रवि कुमार एनजी:राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ. वेदपति मिश्रा:राजस्व विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव थे।
- प्रकाश बिंदु: लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह अनुसूचित जाति एवं जनजाति शोध संस्थान और छत्रपति साहू जी महाराज संस्थान के निदेशक भी रहेंगे।
- भूपेंद्र एस चौधरी:लोक निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक भी रहेंगे।
- अनुज कुमार झा:नगर विकास विभाग के सचिव और स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के राज्य मिशन निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
- डॉ. अखिलेश कुमार सिंह:अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।
- अटल कुमार राय:पंचायतीराज विभाग के सचिव और निदेशक बनाया गया है।
- रम्या आर:पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- अनिल कुमार सिंह: अब निबंधक सहकारी समितियों के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- बाबू लाल मीणा: होमगार्डस विभाग के प्रमुख सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह अब उद्यान, रेशम, खाद्य प्रसंस्करण और होमगार्ड विभाग से जुड़े रहेंगे।
- अनिल गर्ग: अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अधिकारी के पद से मुक्त कर दिए गए हैं। वह सिंचाई, जल संसाधन और कारागार प्रशासन जैसे अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
- महेंद्र प्रसाद अग्रवाल: सहकारिता, राजनीतिक पेंशन और नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह अब उच्च शिक्षा विभाग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
- अनिल कुमार तृतीय:पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही, वह श्रम, सेवायोजन और भूतत्व व खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं।
- आलोक कुमार तृतीय: खाद्य एवं रसद विभाग और उपभोक्ता संरक्षण के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वह वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे।
- पी. गुरु प्रसाद: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त पद से हटा दिया गया है। वह अब राजस्व और शहरी नियोजन विभाग में अपनी भूमिका निभाएंगे।
तबादलों का प्रभाव
इन तबादलों के जरिए प्रशासनिक संरचना को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की कोशिश की गई है। बड़े पैमाने पर किए गए इन फेरबदल के बाद यह संभावना है कि जल्द ही जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के तबादले भी होंगे।
प्रमुख विभागों में बदलाव
कई विभागों के प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें पंचायती राज, आयुष, सहकारिता, अध्यक्ष उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
तबादलों का असर
यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों और बड़े प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों के भी स्थानांतरण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2024 Top Trending IAS IPS: मोनिका रानी, टीना डाबी या सौम्या झा...यहां जानें धूम मचाने वाले अफसर कौन?












Click it and Unblock the Notifications