UP Heavy Rain: अगले 48 घंटों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
UP Heavy Rain: वाराणसी में आसपास के जनपदों में कई दिनों तक भीषण गर्मी और उमस के बाद शनिवार सुबह से ही कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बरसात हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
बारिश के चलते वाराणसी में गंगा घाट के किनारे मौसम काफी सुहावना हो गया है। इसके अलावा वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी काफी राहत मिली है और धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा वाराणसी जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जनपद में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। बरसात के दौरान कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के बीच से अधिक जनपदों में भारी बारिश को लेकर आलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं मूसलाधार बरसात तो कहीं हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी।
इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, चित्रकूट, सहारनपुर, संत रविदास नगर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़ सहित अन्य जनपदों में भारी बरसात की संभावना जताई गई है।
यहां बरसात के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार आगामी 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, चंदौली, बांदा, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर बुलन्दशहर, झाँसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, एटा, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, चित्रकूट, कासगंज, हमीरपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, एस आर नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, फरूखाबाद, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, अलीगढ,बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली आदि जनपदों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications