UP: MBBS और BDS छात्रों को सीएम योगी का तोहफा, इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाकर किया 12 हजार रुपए

Up Govt Increase Internship Allowance of Mbbs And BDS Students: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Aditayanath) सरकार ने एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) ने इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को मासिक भत्ते (Monthly Allowance) के रूप में 12000 रुपए देने फैसला लिया है। बता दें, भत्ते में यह बढ़ोतरी 10 साल बाद की गई है। अब तक छात्रों को 7500 रुपए म‍िलते थे। लंबे समय से छात्र मासिक भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

Up Govt Increase Internship Allowance of Mbbs And BDS Students

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ताजा फैसले के मुताबिक, प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस अथवा बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को वर्तमान में मिल रहे 7500 रुपयों की जगह अब प्रतिमाह 12000 रुपए इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने भत्ता राशि बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

राजस्‍थान में छात्रों को म‍िलते हैं 7000 रुपए

बता दें, राजस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों को इंटर्नशिप भत्ते के रूप में वर्ष 2017 के बाद से 7000 रुपए मासिक दिए जाते हैं। कोविड काल के दौरान राजस्थान के मेडिकल छात्रों ने इंटर्नशिप भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लेकर सोशल मीडिया पर लम्बा आंदोलन चलाया था। हालांकि, अब तक छात्रों की मांग पूरी नहीं हो सकी है। इधर, योगी सरकार ने इंटर्नशिप भत्ता राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+