यूपी के राज्यपाल ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश के राज्पाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है, अखिलेश सरकार के दौरान अपने पद और कार्यालय के दुरउपयोग के मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आजम खान के खिलाफ कई मामलों में योगी सरकार के कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आजम खान के खिलाफ राज्यपाल राम नाईक ने अपने ऑफिस का दुरउपयोग करने सहित तमाम मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में 14 सूत्रीय कार्रवाई करने को कहा है। आपको बता दें कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में आजम खान संसदीय कार्यमंत्री के अलावा शहरी विकास मंत्री थे
आजम खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने ऑफिस का दुरउपयोग किया और उन्होंने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए कई वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया है। आजम खान पर जनता के पैसे का भी दुरउपयोग करने का भी आरोप लगा है, उन्होंने प्राइवेट विश्वविद्यालय में गेस्ट हाउस बनवाया था, इस दौरान स्पोर्ट स्टेडियम के लिए आवंटित तमाम सामान को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्याल में मंगवा लिया था, यह विश्वविद्यालय रामपुर में है।
इसे भी पढ़ें- मोदी के शहर में योगी के मंत्री को आजम की 'डायनामाइट' वाली धमकी
सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने 42 पेज की अपनी रिपोर्ट में आजम खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कई संपत्तियों को गलत तरीके से अपने कब्जे में किया है, वक्फ बोर्ड ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पीएम ऑफिस में भी अपनी रिपोर्ट को भेज दिया है। कांग्रेस नेता फैसल लाला ने भी राज्यपाल राम नाईक से आजम खान के खिलाफ कई अनियमितता की शिकायत की थी।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications