योगी सरकार ने इस फैसले को दी मंजूरी तो और बढ़ेगी शिक्षामित्रों की टेंशन
नई दिल्ली। शिक्षामित्रों के समायोजन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षामित्र लगातार इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच योगी सरकार के सामने अहम प्रस्ताव सामने आया है जिसका असर सीधे तौर पर शिक्षामित्रों पर होगा। अगर योगी सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो इससे शिक्षामित्रों की परेशानी बढ़ सकती है। आखिर क्या है मामला...

योगी सरकार के सामने प्रस्ताव
योगी आदित्यनाथ सरकार के सामने जो प्रस्ताव भेजा गया है उसके मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए अब टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रस्ताव रखा गया है, जिसके बाद ही चुने गए शिक्षकों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इस मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों के शैक्षिक गुणांक और लिखित परीक्षा के प्राप्तांक को जोड़ा जाएगा। ये नियम शिक्षामित्रों पर भी लागू होगा।
Recommended Video


शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रस्ताव
मामले में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर ने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों को शिक्षक भर्ती में अधिकतम 25 अंक तक का वेटेज देने पर सहमति जताई है, हालांकि ये पर्याप्त नहीं है। फिलहाल सरकार के सामने आए लिखित परीक्षा के प्रस्ताव को अगर मंजूरी दी जाती है तो इससे शिक्षामित्रों की परेशानी जरूर बढ़ेगी। ये कदम उनके लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।

शिक्षामित्रों के लिए भी लिखित परीक्षा का प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक अभी इस प्रस्ताव को योगी कैबिनेट के सामने भेजा गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद टीईटी पास करने वाले शिक्षामित्रों को भी लिखित परीक्षा देनी होगी। बता दें कि राइट टू एजुकेशन कानून लागू होने के बाद पहली से 8वीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है।

कैबिनेट की मंजूरी का है इंतजार
फिलहाल अभी इस मामले पर कैबिनेट का फैसला नहीं हुआ, अगर योगी कैबिनेट इसे मंजूरी देती है तो इससे शिक्षामित्रों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को अहम फैसला सुनाते हुए शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। इस फैसले के बाद 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को दो साल के अंदर टीईटी एग्जाम पास करना होगा। इसके लिए उन्हें दो साल में दो मौके मिलेंगे और उम्र के नियमों में भी छूट दी जाएगी।
-
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications