लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चला योगी सरकार का बुल्डोजर

अवैध निर्माण के खिलाफ योगी सरकार का बुल्डोजर फिर से सक्रिय हो गया है। लखनऊ के कुकरैल नदी के किनारे अकबरनगर में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां एलडीए और नगर निगम की टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ यहां पूरी फोर्स पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

सरकार के इस अभियान को कुछ लोग गलत बता रहे थे। उनका कहना है कि हमारी याचिका कोर्ट में दायर है और लंबित है, लिहाजा यह कार्रवाई गलत है। रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है उनके खिलाफ फिलहाल यह कार्रवाई की जा रही है। इनके इवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि शनिवार को इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी, जिसमे स्पष्ट संकेत मिल गए थे कि सोमवार को कार्रवाई होगी।

cm yogi

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल कमिश्नर डॉक्टर रोशन जैकब ने अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में रह रहे लोगों की अपीलों की सुनवाई की थी। इस दौरान भवन स्वामी, शोरूम मालिक अपने घर, मकान, का नक्शान या जमीन पर मालिकाना हक का कागज नहीं दिखा सके। जिसके बाद ध्वस्तीकरण को रोकने का कोई आधार नहीं मिल सका, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+