Indian Railway: काठगोदाम- हावड़ा एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें डिटेल

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: परिचालनिक सुगमता हेत मूलभूत ढ़ाँचे में विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 12 से 26 अप्रैल, 2025 तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 27 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 30 मई, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण पूर्व में अधिसूचित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

मार्ग परिवर्तन-
- कटिहार से 12 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

train

- अमृतसर से 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- काठगोदाम से 15 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी जरवल रोड, गोण्डा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरी चौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- बान्द्रा टर्मिनस से 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल तथा 01 मई, 2025 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, मसकनवा, स्वामी नारायन छपिया, बभनान, गौर, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, सहजनवा, गोरखपुर, पिपराइच, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पीपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनल से 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12212 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-पनियहवा-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोण्डा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी एवं चकिया स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- छपरा से 26 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15114 छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग थावे-सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी तमकुही रोड, दुदही, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज एवं पिपराइच स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

Indian Railway: ब्लॉक दिये जाने के कारण जयनगर - अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी पुनर्निर्धारित
- गोमती नगर से 26 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान-थावे के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी पिपराइच, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही एवं तमकुही रोड स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- छपरा से 24, 28 एवं 01 मई, 2025 को चलने वाली 05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी थावे, तमकुही रोड एवं कप्तानगंज स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+