Indian Railway: अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों की
रेक संरचना में स्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 16 अप्रैल, 2025 से अहमदाबाद से एवं 19 अप्रैल, 2025 से दरभंगा से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01,
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी
के 02, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर
सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Indian Railway: बनारस-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं ट्रेन रहेगी निरस्त, इन ट्रेनों का बदला मार्ग
- परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार 19167/19168 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद
एक्सप्रेस में 14 अप्रैल, 2025 से अहमदाबाद से एवं 17 अप्रैल, 2025 से वाराणसी सिटी से वातानुकूलित
प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित
तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी.
का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

- परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में
19 अप्रैल, 2025 से अहमदाबाद से एवं 20 अप्रैल, 2025 से गोरखपुर से वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का
01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी
श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा
जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications