UP News: यूपी के इस जिले में स्थापित होगा उत्तर भारत का अपने तरह का पहला विश्वविद्यालय, जानिए इसकी खासियत
New University In Gorakhpur UP Latest News: उत्तर भारत का अपने तरह का अलग विश्वविद्यालय जल्द ही उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा। इसके लिए योगी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं ये कौन सा विश्वविद्यालय रहेगा और किस जिले में स्थापित होगा?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जल्द ही फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सीएम योगी ने पूर्व में ही घोषणा कर दी थी। सीएम योगी ने यहां के अधिकारियों को इस पूरे प्रोजेक्ट को गंभीरता से करने का निर्देश दिया है। वानिकी विश्वविद्यालय के लिए योगी सरकार बजट में 50 कर चुकी है।

इसकी स्थापना गोरखपुर के कैंपियरगंज में की जाएगी। इसके बदले खजनी में वन विभाग को 50 हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। यूनिवर्सिटी खोलने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन और वन विभाग ने जमीन की तलाश शुरू की। इस तलाश में कैम्पियरगंज रेंज के भारी वैसी ब्लॉक में 50 हेक्टेयर भूमि को विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उपयुक्त पाया गया।
जिलाधिकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय की डीपीआर भी जल्द ही अनुमोदित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तैयारी अगले तीन-चार माह में निर्माण कार्य शुरू कराने की है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास होगा जबकि 44 हेक्टेयर खुला क्षेत्र होगा।
वानिकी विश्वविद्यालय से पूर्व गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय अस्तित्व में हैं। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा स्थापित निजी क्षेत्र का पहला और महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय योगी.












Click it and Unblock the Notifications