UP Exit Poll Result: बीजेपी और इंडिया गठबंधन का यूपी में कैसा रहा प्रदर्शन? जानें चाणक्य ने किसे दी कितनी सीटे
UP lok sabha Exit Poll Result 2024: उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव खत्म हो चुका है और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। चुनाव के 4 जून को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश की सभी सीटों का एग्जिट पोल सामने आ गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है।
वहीं, बीजेपी ने अपना दल (एस), सुभासपा, रालोद,निषाद पार्टी जैसे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। अब देखना यह होगा कि किसका दावा किस हद तक सही होगा। लेकिन, आखिरी चरण के मतदान के तुरंत बाद टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। टुडेज चाणक्य के अनुसार, इंडिया गठबंधन और एनडीए को कौन कितनी सीट जीतेंगा? आइए जानते हैं...

टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 68 सीटें दी है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें दी है। न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे से उत्तर प्रदेश भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर, दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
2019 में क्या थे यूपी के चुनावी नतीजे?
अगर 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त बीजेपी ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 62 सीटों पर पार्टी को कामयाब मिली थी। 2019 में भाजपा को 62, मायावती की बसपा को 10, अखिलेश की सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट जीत मिली थी।
UP में 2024 के चुनाव में किस चरण में कितने प्रतिशत मतदान?
पहले चरण- 8 सीट- 61.11 फीसदी
दूसरे चरण- 8 सीट- 55.19 फीसदी
तीसरे चरण- 10 सीट- 57.55 फीसदी
चौथे चरण- 13 सीट- 58.22 फीसदी
पांचवें चरण- 14 सीट- 58.02 फीसदी
छठे चरण- 14 सीट- 54.04 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications