UP Exit Poll 2024: सपा और कांग्रेस को फायदा! BJP और BSP को नुकसान, जानें कितनी सीटें जीतने का अनुमान

UP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब लोगों की निगाह एग्जिट पोल पर है।

उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी, अपना दल सोनेलाल, राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार उतारे गए थे। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के द्वारा अपने उम्मीदवार उतारे गए थे।

up-exit-poll-2024-sp-and-congress-benefit-bjp-and-bsp-suffer-losses

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बहुजन समाज पार्टी ने किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया था। इस बार बहुजन समाज पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में थी। बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे गए थे।

शनिवार को एग्जिट पोल जारी होने के बाद किस पार्टी के कितने लोग जीत रहे हैं और पार्टी को उत्तर प्रदेश में कितनी सीटें मिल रही हैं इसे जानने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिखाई जा रहा है।

लेकिन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नुकसान भी हो रहा है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए अपना मिशन 80 पूरा करता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा एनडीए से जुड़े अपना दल सोनेलाल पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा गया था। जिसमें मिर्जापुर से खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव मैदान में है और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से उन्होंने अपने पार्टी से प्रत्याशी उतारा है।

ऐसे में दैनिक भास्कर द्वारा जारी एग्जिट पोल में अपना दल एस को उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट मिलती दिखाई दे रही है जबकि एक सीट पर अपना दल एस को हर मिलेगी। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा 52-57 सीटें जीत सकती है।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल दो सीटों पर, समाजवादी पार्टी 14-18 सीटों पर, कांग्रेस 3-4 सीटों पर, बसपा 0 सीट पर इसके अलावा अन्य के खाते में भी 2-5 सीटें जा सकती हैं। एग्जिट पोल पर निगाह डालें तो पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी का मिशन 80 पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

इसके अलावा यदि बहुजन समाज पार्टी पर निगाह डालें तो दैनिक भास्कर एग्जिट पोल में बहुजन समाज पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक भी सीटें मिलती नहीं दिखाई जा रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को भी भारी नुकसान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+