यूपी चुनाव: BJP चुनाव प्रभारियों की टीम तीन दिनों तक लखनऊ में चुनावी तैयारियों पर करेगी मंथन

लखनऊ, 21 सितंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर शाम 6 बजे बैठक होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत सभी सह प्रभारी भी रहेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि पूरी टीम तीन दिनों तक लखनऊ में रहेगी और चुनावी तैयारियों और भावी रणनीति पर मंथन करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान

यूपी चुनाव के एक सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने वन इंडिया को बताया कि लखनऊ मुख्यालय पर बुधवार शाम को 6 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ सभी सह प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में चुनावी अभियान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत सभी लोग मौजूद रहेंगे।

इस टीम का नेतृत्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर रहे हैं और सात सह-प्रभारियों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। इनके अलावा, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी बनाया गया है।

यूपी में बूथ विजय अभियान की भी मॉनिटरिंग करेगी चुनावी टीम
कार्यकर्ता और नेता भी पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए सेवा समर्पण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले 21 दिवसीय उत्सव में कई कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों की मानिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी की ओर से शुरू किए गए बूथ विजय अभियान को भी परखा जाएगा। इसके लिए बूथ अध्यक्षों के साथ चुनाव प्रभारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

अमित शाह

आने से पहले अमित शाह के साथ कर चुके हैं बैठक

अमित शाह ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके साथ यूपी योजना पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि प्रधान अन्य नए लोगों के साथ राज्य के पार्टी नेताओं की बैठक के साथ शुरुआत करेंगे। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का कैंपेन 2017 के कैंपेन से काफी अलग है। इस बार, पार्टी ने विभिन्न मोर्चों को प्रमुख भूमिकाएं सौंपी हैं।

नडडा

संगठन में मोर्चा के कार्यक्रमों का लेगी फीडबैक
ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी/एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सभी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित करने के लिए कहा गया है। एक प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि, " विभिन्न मोर्चा की बैठकों से मिले शुरुआती फीडबैक के आधार पर अभियान की योजना बनाई जाएगी। बीजेपी ने अपनी पूरी रणनीति को ओबीसी और एससी/एसटी वोट हासिल करने पर ही फोकस किया है। भाजपा को लगता है कि ओबीसी और एससी एसटी मोर्चा को सक्रिय कर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को काउंटर किया जा सकता है।''

https://hindi.oneindia.com/photos/jennifer-winget-is-really-charming-see-her-beautiful-pictures-oi68355.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+