मुफ्त बिजली पर अखिलेश ने किया चुनावी वादा, कहा- किसानों को सिंचाई के लिए फ्री और आम लोगों को 300 यूनिट तक

मुफ्त बिजली पर अखिलेश ने किया चुनावी वादा, कहा- किसानों को सिंचाई के लिए फ्री और आम लोगों को 300 यूनिट तक

लखनऊ, 01 दिसंबर: 5 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकती है। चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के अध्य़क्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ी घोषणा की है। अखिलेश ने चुनावों से पहले घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त मिलेगी।

UP Elections 2022 Ex CM Akhilesh Yadav Free Electricity

अखिलेश यादव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज तारीख जरूर बदली है, लेकिन हमारे और आपके लिए नया साल जब होगा, जब प्रदेश में सरकार बदलेगी। इस दौरन अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली घरलू फ्री होगी। साथ ही किसानों की सिंचाई पहले की तरफ मुफ्त होगी।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर हादसे में मरने वाले साइकल सवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवदा देने की घोषणा की थी। पार्टी ने ट्वीट कर कहा था कि साइल से चलने वालों की एक्सिडेंट में मौत होने पर एसपी सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। अब समाजवादी पार्टी ने मुफ्त बिजली का वादा किया है।

दरअसल, यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले है, इसलिए राजनीतिक पार्टियों की ओर से घोषणाओं और वादों का दौरा जारी है। बिजली को लेकर इससे पहले यूपी के सियासी दंगल में जोर लगा रही आम आदमी पार्टी भी 300 यूनिट फ्री बिजली देना का ऐलान कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+