BSP चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को दी नसीहत, बोलीं- सपा के लोग हमारे साथ आने को तैयार
BSP चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को दी नसीहत, बोलीं- सपा के लोग हमारे साथ आने को तैयार
लखनऊ, 07 नवंबर: बीएसपी से निष्कासित नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ी नसीहत दी है। मायावती ने कहा, सपा को यह मालूम होना चाहिए कि ऐसे स्वार्थी व दलबदलू किस्म के लोगों को लेने से, इनकी खुद की अपनी पार्टी में टिकटार्थी लोग अब बहुत गुस्से में हैं, जो अधिकाशः बीएसपी के सम्पर्क में हैं। वैसे भी वे चुनाव में अन्दर-अन्दर इस पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रविवार एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। ट्वीट कर मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत दी। मायावती ने कहा,
बीएसपी व अन्य विरोधी पार्टियों के भी निष्कासित किए गए लोगों को सपा में शामिल किये जाने से इस पार्टी का कुनबा व जनाधार आदि बढ़ने वाला नहीं है, बल्कि इससे यह और भी घटता व कमजोर होता हुआ ही चला जाएगा। जबकि सपा को यह मालूम होना चाहिए कि ऐसे स्वार्थी व दलबदलू किस्म के लोगों को लेने से, इनकी खुद की अपनी पार्टी में टिकटार्थी लोग अब बहुत गुस्से में हैं, जो अधिकाशः बीएसपी के सम्पर्क में हैं। वैसे भी वे चुनाव में अन्दर-अन्दर इस पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
मायावती यही नहीं रूकी, उन्होंने कहा कि बीएसपी के लोग ऐसे में दूसरी पार्टियों के विधायकों व अन्य लोगों के टिकट कटने पर उन्हें अपनी पार्टी से टिकट दिलवाने से ज़रूर परहेज़ करें तथा उनके स्थान पर अपनी पार्टी के लोगों को ही टिकट देने पर ज्यादा ज़ोर दें तो यह उचित होगा। दरअसल, अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकर नगर में जनादेश रैली की। यहां बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने सपा जॉइन की है। तो वहीं, बसपा के 19 विधायकों में से अब तक 8 विधायक सपा में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications