मायावती ने पहले चरण के मतदान की ट्वीट करके दी बधाई, कहा- 'बीएसपी बेहतर विकल्प, हमें मौका जरूर दें'

मायावती ने पहले चरण के मतदान की ट्वीट करके दी बधाई, कहा- 'बीएसपी बेहतर विकल्प, हमें मौका जरूर दें'

लखनऊ, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हो शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग शुरू होने पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने मतदाताओं को बधाई दी। तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट करने की अपील की है।

UP Elections 2022 BSP Chief Mayawati Rahul Gandhi First Phase Election

बीएसपी चीफ मायावती ने गुरुवार 10 फरवरी को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा, 'यूपी विधानसभा आमचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 ज़िलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत। यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख व लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे।'

वहीं, दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'बीएसपी सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं।'

तीसरे ट्वीट में बीएसपी चीफ ने लिखा, 'यूपी व केन्द्र की भाजपा सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई तथा गड्डों वाली सड़क, बिजली, सफाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुँह छिपाए बैठे रहने का अपराध करने से लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प। बीएसपी बेहतर विकल्प। हमें मौका जरूर दें।'

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है और वोट करने की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश को हर डर से आज़ाद करो- बाहर आओ, वोट करो!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+