यूपी चुनाव: आजम खान और उनके बेटे को मिला टिकट, स्वामी के बेटे का नाम गायब
लखनऊ, 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ चुकी है। ठंड के माहौल में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें 159 उम्मीदवारों के नामों का घोषणा की गई है। खुद पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Recommended Video

वहीं रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। इसके साथ ही स्वार विधानसभा सीट से आजम के बेटे अब्दुल्ला को टिकट दिया गया है। हालांकि इस सूची में हाल ही में बीजेपी छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं हैं। उनकी जगह ऊंचाहार से सपा ने मनोज पांडे पर भरोसा जताया है। इधर, बीते कई दिनों से सुर्खियों से आए कैराना से सपा ने नाहिद हसन को मैदान में उतारा है। बता दें कि नाहिद हसन गैंगस्टर एक्ट के तहत में जेल में बंद हैं।
वहीं अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव जसवंत नगर सीट से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी प्रत्याशी होंगे। सहारनपुर देहात से आशु मालिक, मांट से संजय लाठर, बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन, घाटमपुर से भगवती सागर, चरथावल सीट से पंकज मलिक, तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति को सपा ने अपना चेहरा बनाया है।
फतेहाबाद से BJP विधायक सपा में शामिल
सोमवार को फतेहाबाद से BJP विधायक जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए, जिसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया। इसी के साथ बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा ने कहा कि BJP में निषाद समाज का तिरस्कार निरंतर जारी है, जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications