यूपी चुनाव: रायबरेली में 'योगी सरकार' पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा-वे अपनी सुरक्षा की बात करते हैं

रायबरेली, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभालने वाली पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रायबरेली में प्रचार कर रही हैं। पार्टी का गढ़ बचाने के लिए प्रियंका गांधी पूरे दमखम के साथ जुटी हुई हैं। प्रियंका गांधी ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने बीजेपी सरकार पर लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।

Priyanka Gandhi

रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब महिला, दलित, किसान, नौजवान असुरक्षित हैं तो ये किस की सुरक्षा की बातें कर रहे हैं? ये सरकार अपनी सुरक्षा चाहती है, किसी भी हालत में सत्ता में रहना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने लोगों से कहा कि ये मत समझिए की सपा और बसपा कोई अलग राजनीति कर रहे हैं।

वहीं हाथरस का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि हाथरस में बलात्कार की शिकार हुई दलित महिला के परिवार से मिलने से रोकने के लिए पूरी पुलिस बल वहां मौजूद था। जब उनका रेप हो रहा था तो वे कहां थे? परिवार ने हमें बताया कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली, और इसके बजाय वे गश्त कर रहे थे।

इसी के साथ प्रियंका गांधी ने बताया कि आपके (जनता) के लिए पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस के 19 हजार कार्यकर्ता जेल गए। हम छत्तीसगढ़ की तरह किसानों का कर्ज माफ करेगी, आधा बिजली का बिल, महिला सशक्तिकरण का काम करेंगे। प्रियंका ने कहा कि हमने 40% महिलाओं को टिकट दिया, जीत-हार कोई फर्क नहीं पड़ता, कम से कम वे तो लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+