UP Election 2027: योगी या अखिलेश? उत्तर प्रदेश में कौन जीतेगा चुनाव? मशहूर चुनावी पंडित की भविष्यवाणी से हलचल

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में 'दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है' वाली कहावत ऐसे ही नहीं मशहूर है। साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जोड़-तोड़ और कयासों का दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सामने अपनी सत्ता बचाने और बीजेपी की हैट्रिक लगाने की चुनौती है, तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के दम पर सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाली यह जंग इसलिए भी बेहद दिलचस्प है क्योंकि इसमें स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था, रोजगार और हालिया प्रशासनिक फैसलों की गूंज सुनाई दे रही है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक, सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने के लिए रैलियां और जमीनी सर्वे कर रहे हैं, जिससे सूबे का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

BJP VS SP UP ELECTION 2024

इसी बीच देश के सबसे मशहूर चुनावी विश्लेषक और सर्वे किंग प्रदीप गुप्ता (Pradeep Gupta) ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। उनके इस नए विश्लेषण ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। आइए समझते हैं कि आखिर यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदीप गुप्ता ने क्या बड़ी भविष्यवाणियां की हैं।

कब हारेगी BJP? मशहूर चुनावी पंडित की इस बड़ी भविष्यवाणी ने उड़ाए विपक्ष के होश,बता दिया सत्ता पलटने का वो साल!
कब हारेगी BJP? मशहूर चुनावी पंडित की इस बड़ी भविष्यवाणी ने उड़ाए विपक्ष के होश,बता दिया सत्ता पलटने का वो साल!

🔷योगी सरकार से कितनी खुश है यूपी की जनता? जानिए जमीनी हकीकत

जब बात उत्तर प्रदेश की आती है, तो एंटी-इन्कंबेंसी (सरकार के खिलाफ माहौल) सबसे बड़ा फैक्टर होती है। लेकिन प्रदीप गुप्ता का आकलन कुछ और ही इशारा कर रहा है। उनका कहना है कि अगर हम जमीनी फीडबैक को समग्र रूप से देखें तो उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच संतुष्टि का स्तर काफी बेहतर है।

आसान शब्दों में कहें तो आज की तारीख में योगी सरकार के खिलाफ कोई बहुत बड़ी लहर, नाराजगी या बड़ी दिक्कत नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि प्रदीप गुप्ता ने इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी जोड़ दी है। उनका कहना है कि यूपी की राजनीति का मिजाज बाकी राज्यों से एकदम अलग है। यहां कब पासा पलट जाए, कोई नहीं जानता। यूपी की जनता बहुत कम समय में अपना मूड बदलने के लिए जानी जाती है, इसलिए किसी भी दल को मुगालते में नहीं रहना चाहिए।

यूपी तक को दिए इंटरव्यू में प्रदीप गुप्ता का कहना है कि अगर कुल मिलाकर फीडबैक की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार के प्रति जनता का 'संतुष्टि का स्तर' (Satisfaction Quotient) अच्छा है। कुल मिलाकर उनका कहना है कि इस चुनाव में भाजपा का पलड़ा ही भारी रहेगा। देखना ये होगा कि वो कितनी सीटों पर बदलता है।

क्या स्टालिन बनेंगे मोदी सरकार के सीक्रेट पार्टनर? विजय सरकार पर नया खतरा! संसद में BJP खोज रही 360 का आंकड़ा
क्या स्टालिन बनेंगे मोदी सरकार के सीक्रेट पार्टनर? विजय सरकार पर नया खतरा! संसद में BJP खोज रही 360 का आंकड़ा

🔷जाति का गणित या विकास का काम: 2027 में किस पर वोट देगी जनता? (UP Caste Politics vs Performance)

उत्तर प्रदेश के चुनावों में अक्सर कहा जाता है कि यहां 'वोट डाला नहीं जाता, बल्कि जाति पर वोट दिया जाता है'। इस पारंपरिक सोच पर प्रदीप गुप्ता ने एक बेहद सटीक और गहरी बात कही है। उनका मानना है कि यूपी की राजनीति से जाति (Caste) का फैक्टर कभी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता, वह हमेशा रहेगा। लेकिन जीत-हार का फैसला सिर्फ जाति से नहीं होता।

आखिरकार, चुनाव का असली नतीजा सरकार के 'परफॉर्मेंस' यानी कामकाज पर ही आकर टिकता है। जनता अंत में यह देखती है कि सरकार ने बिजली, सड़क, पानी, कानून-व्यवस्था और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर कैसा काम किया है। अगर सरकार का काम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो जाति का समीकरण भी धरा का धरा रह जाता है।

🔷अखिलेश यादव के लिए क्या है प्रदीप गुप्ता का इशारा? विपक्ष का भविष्य

प्रदीप गुप्ता ने इस बात का भी बारीकी से विश्लेषण किया है कि अखिलेश यादव और विपक्ष की किस्मत कब और कैसे चमकेगी। उनके मुताबिक विपक्ष की जीत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि वे कितनी मेहनत कर रहे हैं, बल्कि इस बात पर करती है कि सत्ताधारी पार्टी का परफॉर्मेंस कैसा है।

जनता वोट बदलते समय दो चीजें देखती है:

  • पहला-क्या मौजूदा सरकार का कामकाज खराब रहा है?
  • दूसरा-अगर मौजूदा सरकार ठीक नहीं है, तो विकल्प के रूप में सामने कौन खड़ा है और क्या वह इससे बेहतर शासन दे पाएगा?

जब तक बीजेपी और एनडीए (NDA) का प्रदर्शन कमजोर नहीं होता तब तक वे अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखेंगे और विपक्ष चुनाव हारता रहेगा। ऐसी स्थिति में विपक्ष और अधिक हाशिए पर चला जाएगा।

🔷सत्ता बदलने का '20 साल का चक्र': बीजेपी के लिए क्यों बड़ी चुनौती है बढ़ती उम्मीदें?

राजनीति के इतिहास का एक दिलचस्प पन्ना खोलते हुए प्रदीप गुप्ता ने 'थ्रेशहोल्ड पीरियड' (Threshold Period) यानी बदलाव के चक्र को समझाया। उन्होंने उदाहरण दिया कि देश में आजादी के बाद साल 1952 से लेकर 1977 तक लगातार करीब 25 सालों तक कांग्रेस ने एकछत्र राज किया, जिसके बाद बड़ा बदलाव आया। राजनीति में अमूमन 20 साल का एक ऐसा कालखंड होता है, जहां एक विचारधारा या दल स्थिर रहता है।

चूंकि बीजेपी को केंद्र और उत्तर प्रदेश में लगातार बड़े जनादेश मिले हैं, इसलिए जनता की उम्मीदें (Expectations) आसमान छू रही हैं। अब जबकि बिहार में भी एनडीए की मजबूत सरकार बन चुकी है, तो बीजेपी को खुद को नंबर वन बनाए रखने के लिए साधारण नहीं बल्कि 'सुपर परफॉर्मेंस' देना होगा। प्रदीप गुप्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब कोई पार्टी सफलता के सर्वोच्च शिखर पर होती है, तो उम्मीदों का दबाव भी सबसे ज्यादा होता है। इतिहास गवाह है कि जो बहुत ऊपर जाता है, वो बाद में थोड़ा नीचे भी आता है।

🔷कांग्रेस की पुरानी गलतियां और विपक्ष की राह में 5 साल का रोड़ा

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लेकर भी प्रदीप गुप्ता ने कड़ा विश्लेषण किया है। उनका मानना है कि कांग्रेस आज भी अपने पुराने 'मिस-गवर्नेंस' (खराब शासन) के दागों और लेगेसी इश्यूज से जूझ रही है, जिससे बाहर निकलने में उसे भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अगर हम आने वाले साल 2029 के आम चुनाव की भी बात करें, तो देश और राज्य की जनता के दिलों में विकल्प के रूप में दोबारा भरोसा पैदा करने के लिए विपक्ष को कम से कम 5 साल का वक्त और लग सकता है। तब तक विपक्ष के लिए सत्ता की राह आसान नहीं होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+