अखिलेश ने कहा, 'हर दिन सपने में आते हैं भगवान कृष्ण, कहते हैं आपकी सरकार बनने जा रही'

लखनऊ, 04 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 5 जनवरी के बाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं मंचों से कर रही है। तो वहीं, इस बार चुनाव में भगवान राम के बाद भगवान श्रीकृष्ण की एंट्री हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है श्रीकृष्ण हर रोज उनके सपने में आते है।

Recommended Video

    UPElection2022: Akhilesh Yadav बोले रोज सपने में आते हैं भगवान कृष्ण और कहते है ये | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 SP President Akhilesh Yadav Lord Shri Krishna

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार 03 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'भगवान श्रीकृष्‍ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे, रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है।' आगे कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है, लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। अखिलेश ने कहा कि जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा।

    इस दौरान सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिस व्यक्ति के ऊपर तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे, भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बना दिया। भाजपा के बहुत से नेता जो बुजुर्ग हैं, जो कई वर्षों से खून पसीना बहा कर पार्टी को मजबूत कर रहे थे, वह कई बार कहते हैं कि हम तो खून पसीना बहा रहे थे, यह न जाने कहां से आए, इन्हें हमारे ऊपर बैठा दिया गया।'

    अखिलेश यही नहीं रूके, मथुरा से चुनाव लड़ाने की बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह की मांग पर सपा अध्यक्ष ने कहा, 'जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला? किसान की आय दोगुनी कब होगी पूछेंगे, व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे।'सब लोग जानते होंगे कि जब बेटा परीक्षा में पास ना हो पा रहा हो तो कई बार मां-बाप और चाचा भी जाते हैं थोड़ी नकल कराने के लिए। हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। अब उन्हें कोई पास नहीं करा सकता और जो लोग उन्हें पास कराने आ रहे हैं वे भी पास नहीं करा पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+