ओपी राजभर का बड़ा बयान- अमित शाह के ऑफिस में तय हुए बसपा उम्मीदवारों के नाम

ओपी राजभर का बड़ा बयान- अमित शाह के ऑफिस में तय हुए बसपा के उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ, 1 मार्च: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बसपा और भाजपा ने पर्दे के पीछे समझौता किया है। समाजवादी के साथ गठबंधन में लड़ रहे राजभर ने मंगलवार को कहा कि गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के ऑफिस से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं ना कि मायावती ने टिकट फाइनल किए हैं। बसपा सिर्फ सपा गठबंधन को रोकने और भाजपा की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

 बसपा के उम्मीदवारों के नाम

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। भाजपा को लोगों ने नकार दिया है। बसपा से सपा गठबंधन को नुकसान के सवाल पर राजभर ने कहा, लोग कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियों को नोटिस ही नहीं कर रहे हैं। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और एकमात्र विकल्प सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन है। बसपा को सिर्फ भाजपा को मदद करने के लिए लड़ रही है।

सुभासपा के चुनाव के बाद फिर से भाजपा के साथ जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि भाजपा के लोग ये झूठ फैला रहे हैं क्योंकि यही उनका काम है। उनको उन्हें नागपुर में झूठ बोलने की ही ट्रेनिंग दी जाती है। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से बार-बार बुलडोजर का नाम लिए जाने पर राजभर ने कहा कि चुनाव बाद उनका बुलडोजर मशीन पर डाल देंगे और उनको उनके घर गोरखपुर वापस भेज देंगे।

बीते चुनाव में भाजपा के साथ थे राजभर

2017 में हुए चुनाव में राजभर की पार्टी एसबीएसपी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। ओम प्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री बनाए गए थे। हालांकि जल्दी ही उन्होंने भाजपा से अलग होने का ऐलान कर दिया था। इस विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन किया है। एसबीएसपी सपा के साथ गठबंधन में 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी प्रमुख राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि राज्य में पांच चरण का चुनाव हो चुका है। आखिरी के दो चरणों में 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+