UP Election 2022: उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट, प्रियंका गांधी ने कही ये बात

लखनऊ, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है, तो वहीं गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह का नाम भी शामिल है। मालूम हो कि इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Unnao रेप पीड़िता की मां को टिकट, Priyanka Gandhi से जाने क्यों | वनइंडिया हिंदी
     उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने दिया टिकट

    कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 'हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं,हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें, जिस सत्ता के दम पर उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को चोट पहुंचाई गई, उसी सत्ता को वो हासिल करें, कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है।'

    'अब वो न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी'

    प्रियंका गांधी के बाद उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने tweet किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी'।

    कौन हैं आशा सिंह?

    आपको बता दें कि आशा सिंह उन्नाव रेप पीड़िता की मां हैं। यूपी के उन्नाव में 4 जून 2017 को 17 वर्षीय लड़की का गैंगरेप हुआ था , जिसका आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा। इस मामले की सुनवाई ना होने पर 8 अप्रैल 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने पीड़िता ने प्रदर्शन किया लेकिन इस घटना के बाद ही पीड़िता के पिता की मौत हो गई, जिसका आरोप भी पीड़िता ने सेंगर पर लगाया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। लंबी जदोजहद के बाद कुलदीप सेंगर पुलिस के सामने हाजिर हुुआ था। इस मामले में भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी, उस पर सेंगर को बचाने का, पुलिसवालों पर दवाब बनाने का और पीड़िता के परिवार वालों को धमकाने का आरोप भी लगा।

    भाजपा ने सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया

    हालांकि बाद में भाजपा ने सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद में पीड़िता की कार का एक्सीडेंट भी हुआ, जिसमें उसके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जिसके लिए भी सेंगर को आरोपी बनाया गया था, हालांकि वो इस मामले में तो बरी हो गया लेकिन रेप के मामले में कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

    7 चरणों में होगा चुनाव

    आपको बता दें कि 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 7 चरणों में इलेक्शन होने हैं। ये सात चरण हैं-10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च । चुनावी नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+