जिन्ना का जिक्र कर सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 'उनको पाकिस्तान प्यारा है'
जिन्ना का जिक्र कर सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 'उनको पाकिस्तान प्यारा है'
लखनऊ, 28 जनवरी: लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा। सीएम योगी ने पाकिस्तान और जिन्ना का नाम लेते हुए कहा कि, 'वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान से प्यार है, हम मां भारती पर जान न्योछार करते हैं।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 28 जनवरी को लाला लाजपत राय को यादव किया। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा,
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक, राष्ट्रवादी लेखक एवं चिंतक, महान शिक्षाविद, स्वराज के प्रबल समर्थक 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती की स्वाधीनता हेतु आपका अविस्मरणीय संघर्ष व बलिदान हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।
इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा,
वे 'जिन्ना' के उपासक है, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ट्वीट कर कहा था कि, 'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।
संबित पात्रा ने भी साधा था निशाना
इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, ''आज मैंने एक महत्वपूर्ण अखबार में अखिलेश यादव का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है, बल्कि भाजपा वोटों की राजनीति के लिए पाकिस्तान को बीच में लेकर आती है।'' पात्रा ने कहा कि अखिलेश का यह बयान बेहद शर्मनाक है और इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications