खुलकर भाजपा के पक्ष में उतरीं कंगना रनौत, वीडियो शेयर कर योगी सरकार के लिए मांगे वोट

लखनऊ, 19 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और तीसरे चरण का चुनाव रविवार 20 फरवरी होगा। विधानसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने कहा है कि योगी सरकार को वापस लाना है।

UP Election 2022 Bollywood Actress Kangana Ranaut Yogi Adityanath BJP

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो कह रही है कि, 'हम सब जानते है, की उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे है और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार वोट है। याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। इसलिए भर-भर के वोट दे और जब भी जाए तो अकेले नहीं, बल्कि 3 से 4 लोगों को साथ ले जाए। याद रखिये विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना। जय श्रीराम।'

आपको बता दें, कंगना रनौत का बीजेपी की तरफ झुकाव अक्सर ही सामने आता रहा है और वो अपने बेबाक बयानों के चलते हमेश चर्चा में रहती है। लेकिन इस वीडियो में वह साफ तौर पर बीजेपी को सपोर्ट करते हुए दिख रही है। दरअसल कंगना ने यह वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वाइट और गोल्डन कॉमिनेशन में सूट पहले दिख रही कंगना ने बीजेपी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की है।

कंगना द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है इस पर लाखों लाइक के साथ ही साथ कमेंट आ रहे हैं। कंगना द्वारा योगी सरकार के लिए की गई इस अपील से ये साफ जाहिर होता है, की वो राजनीति में भी अपनी रूचि रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+