प्रियंका गांधी पर रीता बहुगुणा जोशी ने बोला हमला, कहा- सेवा पर मिलता है अपमान और तिरस्कार
प्रियंका गांधी पर रीता बहुगुणा जोशी ने बोला हमला, कहा- सेवा पर मिलता है अपमान और तिरस्कार
प्रयागराज, 20 अक्टूबर: यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 19 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। तो वहीं, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।

पूर्व कांग्रेसी और बीजेपी नेता रीता बहुगुण जोशी ने कहा कि जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये (कांग्रेस) रोक नहीं पाए। सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। मुझे भी अपमानित किया। सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां (कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?।
Recommended Video
बीजेपी सांसद रीता जोशी ने कहा कि महिलाओं का दमन करने वाली कांग्रेस महिला हित की बात न करे। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आधी आबादी के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। कहा कि यूपी में कांग्रेस की हार तय है, इसलिए यहां महिलाओं को चुनाव लड़ाने की बात करना स्वांग से ज्यादा कुछ भी नहीं। रीता जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी को अगर इतनी ही महिला हित की चिंता है तो क्यों नहीं अमेठी और रायबरेली की सीटों पर महिलाओं को उतारतीं।
यूपी चुनाव में अपनी हार तय जानकर कांग्रेस न अब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का राजनीतिक स्टंट शुरू किया है। उन्हें इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। बता दें, रीता बहुगुणा जोशी जो फिलहाल भाजपा सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के बीच वह यूपीसीसी प्रमुख रही थीं।
-
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications