चंद्रगुप्त को लेकर दिए सीएम योगी के बयान पर ओवैसी का तंज, कहा- हिंदुत्व एक नकली इतिहास की फैक्ट्री

चंद्रगुप्त को लेकर दिए सीएम योगी के बयान पर ओवैसी का तंज, कहा- हिंदुत्व एक नकली इतिहास की फैक्ट्री

लखनऊ, 15 नवंबर: 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन्ना के बाद अब चंद्रगुप्त मौर्य की एंट्री हो गई है। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि इतिहास सिकंदर को 'द ग्रेट' के रूप में याद करता है, जो चंद्रगुप्त मौर्य से 'हार गया' था। तो वहीं, अब योगी आदित्यनाथ के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

UP Election 2022 Asaduddin Owaisi UP CM Yogi Adityanath Chandragupta Maurya Uttar Pradesh

चंद्रगुप्त मौर्य पर दिए सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,

हिंदुत्व एक नकली इतिहास की फैक्ट्री है। चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर (एलेक्जेंडर) के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ। यह एक और उदाहरण है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता क्यों है। अच्छे विद्यालयों के अभाव में बाबा-लोग को सुविधानुसार तथ्य गढ़ने को मिल जाते हैं। बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और यह दर्शाता है।

क्या कहा था सीएम योगी ने
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 14 नवंबर को भाजपा के वैश्य सम्मेलन को संबंधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि

इतिहास को कैसे विकृत किया गया है! इतिहासकारों ने अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया। बल्कि चंद्रगुप्त मौर्य से हारने वाले सिकंदर को महान बताया। देश को धोखा दिया गया है। लेकिन इतिहासकार इस पर खामोश हैं, क्योंकि अगर सच्चाई भारतीयों के सामने आएगी तो समाज एक बार फिर खड़ा होगा। जब समाज खड़ा होगा, तो देश भी खड़ा होगा।

सपा पर साथा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि आज सत्ता के लिए जो लोग जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वो एक प्रकार से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत हैं क्योंकि वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। योगी ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सरदार पटेल का अपमान करना चाहती है। राष्ट्र नायक सरदार पटेल एक ओर हैं और दूसरी ओर राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना दूसरी ओर हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं, हम लोग सरदार पटेल का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+