भाजपा के घोषणा पत्र पर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- 'जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और..'

लखनऊ, 08 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार 08 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र (मेनिफेस्टों) जारी कर दिया है। भाजपा के मेनिफेस्टों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं...वो घोषणा पत्र निकालें, संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र...उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी।'

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Samajwadi Party BJP Manifesto

यूपी की जनता नहीं करेगी विश्वास: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा मेनिफेस्टों को जुमला करार दिया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं...वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र...उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस, युवा इलाहाबाद, व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।'

Recommended Video

    UP Election 2022: BJP के Manifesto पर क्या बोले Akhilesh Yadav ? | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा ने जारी किया है अपना घोषणा पत्र
    दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+