यूपी चुनाव 2022: बुंदेलखंड की जनता से अखिलेश ने पूछा- आपको 'योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार'

लखनऊ, 02 दिसंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है, जिसका बिगुल बज चुका है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टी इस चुनावी रण में उतर गई है और मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड पहुंचे सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर हमला बोला। साथ ही, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से पूछा कि क्या आपको 'योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार'। इस दौरान भीड़ का अभिवादन करते हुए अखिलेश ने नारा दिया, 'बुंदेलखंड यही पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा।'

UP Election 2022 Akhilesh Yadav Bundelkhand BJP Yogi Sarkar

अखिलेश यादव बुधवार 01 दिसंबर को समाजवादी विजय रथ लेकर बुंदेलखंड पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव जनसभा में आई भीड़ को दखकर गदगद नजर आए। जनसभा को संबंधित करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को भाजपा ने झूठे सपने दिखाए। यहां तक कि विज्ञापन भी झूठे दिखा रहे हैं। कहा कि भाजपा के लोग दमदार झूठ बोलने वाले हैं, लेकिन इनके झूठ के फूल में खुशबू नहीं है। बुंदेलखंड को भाजपा राज में कुछ नहीं मिला है। किसान को धोखा दिया है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने नौजवानों से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाइये नौकरी और रोजगार मिलेगा। समाजवादी पेंशन तीन गुना बढ़ाकर माताओं, बहनों की मदद करेंगे। किसानों को सम्मान दिया जाएगा। उनकी फसलों का सही मूल्य दिलाया जायेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने का झूठ बोला। भाजपा सरकार में जानबूझकर पेपर लीक किया जाता है। यह लीक सरकार है। सरकार इसलिए पेपर लीक कराती है जिससे नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। इससे पहले भी इस सरकार में कई बार पेपर लीक हुए हैं।

कहा कि भाजपा के वादे जुमले निकले। इनकी बातें झूठी हैं। भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर हर चीज को महंगा कर दिया है। गरीब की गाड़ी नहीं चल पा रही है। खाद महंगी हो गई। किसानों को खाद नहीं मिल रही। सरकार ने खाद का समय पर इंतजाम नहीं किया। भाजपा सरकार ने अन्ना पशुओं के लिए कुछ नहीं किया। किसान रात-रात भर जागकर अपनी फसल को नहीं बचा पा रहा है। कोरोना काल में भाजपा सरकार ने हमारे मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया। उन्हें पैदल चलकर आना पड़ा। इस सरकार ने कोई मदद नहीं की। सिर्फ समाजवादी पार्टी ही मजदूरों और गरीबों की मदद करने आगे आई।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद किया है। स्वास्थ्य और पुलिस को बर्बाद कर दिया। प्रदेश में लूट मची है। इनका विकास सिर्फ तस्वीरों में है। विज्ञापन में दूसरे राज्यों की तस्वीरे है। विज्ञापन में कलकत्ता के फ्लाईओवर और अमेरिका के कारखाने की तस्वीर लगाई। इसी तरह से महोबा में बांध के तस्वीर दूसरे राज्य की लगाकर झूठ बोला। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड में फेल हो गई है। बुंदेलखंड में पानी का इंतजाम नहीं किया। लोग अभी भी प्यासे हैं। पांच साल में भी भाजपा सरकार ने जल परियोजनाओं को पूरा नहीं किया। बुंदेलखंड में बहुत गरीबी है। सपा सरकार आने पर अलग से योजनाएं चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली का कोई कारखाना नहीं बनाया, लेकिन बिजली का बिल बढ़ा दिया है। इससे सभी लोग परेशान हैं। हमारी सरकार आने पर जनता को बिजली के बिल में राहत देंगे। भाजपा सरकार में बीएड, शिक्षामित्र और कर्मचारी सभी परेशान हैं। बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है। अपमानित किया है। गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है। इस बुलडोजर वाली सरकार को जनता अबकी वोटों का बुलडोजर चलाकर सत्ता से बाहर कर देगी। इस दौरान बांदा के अमन हत्या काण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस दोषियों का नहीं पकड़ पाई है। क्योंकि दोषियों को बचाने वाले सरकार में बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+