यूपी चुनाव: ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट, जानें कुल कितने प्रत्याशी के नामों का हुआ ऐलान

यूपी चुनाव: ओवैसी ने जारी की AIMIM उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट, जानें कुल कितने प्रत्याशी के नामों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, 06 फरवरी: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार (06 फरवरी) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने 10वीं लिस्ट जारी की थी। यूपी चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट को मिलाकर अबतक एआईएमआईएम के कुल 79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Recommended Video

    UP Elction: Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM ने जारी प्रत्याशियों की 11वीं लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    Asaduddin Owaisi

    11वीं लिस्ट में 7 उम्मीदवारों का नाम

    1. मोहम्मद फरहान (प्रयागराग साउथ)
    2. मुबास्सिर अहमद (दरियाबाद)
    3. आकाश कुमार दीवान (जैदपुर (एससी)
    4.इशरार अहमद (प्रतापगढ़)
    5.अनिल सरोज (रानीगंज)
    6.शहाबुद्दीन (गैनसारी)
    7.मोहिब्बुल हक (चैल)

    बता दें कि इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 10वीं लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम, 9वीं लिस्ट में 9 प्रत्याशी, 8वीं सूची में 4 उम्मीदवार, 7वीं सूची में 12 प्रत्याशी, , 5वीं सूची में 6, चौथी सूची में 3, तीसरी सूची में 7 प्रत्याशी थे। इसके अलावा दूसरी लिस्ट 8 उम्मीदवार और पहली लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

    हाल ही में एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गुरुवार को हमला हुआ था। जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं। इस विधानसभा चुनाव से असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एआईएमआईएम लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अब तक 79 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें से अधिकांश मुसलमानों की एक बड़ी आबादी के साथ हैं।

    बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली वापस जा रहे थे, जब उनके वाहन पर छजरसी टोल प्लाजा के पास गोलीबारी की गई। हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी। हापुड़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुख्य आरोपी सचिन पंडित ने गोलियां चलाई थीं। उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+