पीएम मोदी ने किया 125 दिन का रोडमैप तैयार, UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बताया प्लान
UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा ने अगले 125 दिन का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के तुरंत बाद उस पर अमल शुरू हो जायेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि विकास का रोडमैप है तैयार, बस शपथ ग्रहण का इंतजार। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा कि चुनाव की इस भागदौड़ में हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा, इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गये हैं।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा कि अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब अपनी गलतियों से सीखने की बजाए ईवीएम पर दोष लगाकर जनता के जनादेश का अपमान करेगा।
ज्ञात हो कि कल 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। सुबह से भी देशभर की सभी लोकसभा सीटों में वोटो की गिनती की जाएगी। इससे पूर्व तमाम एग्जिट पोलों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन में बहुमत का आंकड़ा पार करते बताया गया है, लिहाजा अबकी बार 400 पार का नारा लेकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा परिणाम से पूर्व ही अपनी जीत को लेकर आशान्वित नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कश्मीरियों को भी मोदी पर भरोसा है, 4 जून को 400 पार












Click it and Unblock the Notifications