UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कश्मीरियों को भी मोदी पर भरोसा है, 4 जून को 400 पार
UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 से जायदा सीटों के साथ जीतकर तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि एग्जिट पोल सिर्फ रुझान है, असली नतीजे इससे ज्यादा बेहतर होंगे। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता को धन्यवाद भी दिया है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक्ज़िट पोल में कमल का तूफ़ान है। इंडी गठबंधन के दावे खोदा पहाड़ निकली चुहिया। केशव मौर्य ने आगे लिखा कि 4 जून को 400 पार। तीसरी बार मोदी सरकार। कश्मीरियों को भी भरोसा है कि मोदी देश को विकसित बना सकते है, पत्थरबाजी के लिए जाना जाने वाला कश्मीर आज विकास के पथ पर चल रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में आगे सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इतने वृहद् चुनाव को इतने सुगम तरीके से संचालित किया जाता है, जो पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। मैं धरातल पर मतदान को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान देने वाले लाखों चुनाव कर्मियों और पूरे चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले सुरक्षा कर्मियों को भी विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications