उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवरोज पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को नवजोर की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को बधाई दी है। ब्रजेश पाठक ने पोस्ट करके लिखा समस्त देश व प्रदेश के पारसी भाई - बहनों को नवरोज़ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख समृद्धि व खुशहाली लाये।

बता दें कि पारसी समुदाय के लोग नवरोज पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। हर वर्ष इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाया जाता है। नवरोज शब्द पारसी शब्द नव और रोज से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है नया दिन। इस दिन से ही ईरानी कैलैंडर की शुरुआत होती है। नवरोज को पतेती, जमशेदी नवरोज, नौरोज, नवरोज के नाम से भी जाना जाता है।

brajesh pathak

नवरोज के इतिहास की बात करें तो पारसी समुदाय के लोग नवरोज का पर्व फारस के राजा जमशेद की याद में मनाते हैं। तकरीबन तीन हजार साल पहले पारसी समुदाय के योद्धा जमशेद ने ईरान में सिंहासन ग्रहण किया था। उस दिन को पारसी समुदाय में नवरोज के नाम से जाना जाता है। आज के दिन को नए साल के रूप में भी मनाया जाता है।

नवरोज के दिन पारसी समुदाय के लोग सुबह जल्दी उठकर तैयार होते हैं, खास पकवान बनाते हैं। रिश्तेदारों, दोस्तों से मिलते हैं। आपस में प्रेम-भाईचारा के साथ उपरहार को बांटते हैं।
पारसी मंदिर अगियारी में भी विशेष प्रार्थना की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+