UP Jodo Yatra: 2024 चुनाव से पहले 'यूपी जोड़ो यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, जानिए कौन करेगा नेतृत्व

UP Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कई राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। ऐसा माना जा रहा था कि उनकी इस यात्रा से देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को काफी फायदा होगा लेकिन चुनावी नतीजों से कांग्रेस को निराशा ही हाथ लगी थी। लेकिन कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कुछ इसी तर्ज पर 2024 चुनाव से पहले 'यूपी जोड़ो यात्रा' निकालने का ऐलान किया है।

कांग्रेस

देश में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस ने यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस अब यूपी में 20 दिसंबर से यूपी जोड़ो यात्रा निकालेगी और यह सहारनपुर से शुरू होगी और सीतापुर में समाप्त होगी।

कांग्रसे की इस प्रतिष्ठित यात्रा में प्रियंका गांधी की भी आने की संभावना है लेकिन जहां हमारी आवश्यकता होगी वहां उन्हें बुलाया जाएगा। 15 दिसंबर को बाबा विश्वनाथ की नगरी से निकलकर संकल्प लेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रवादी पार्टी अध्यक्ष के हित में बात करती है हम सभी जातियों को साथ में लेकर चलते हैं और सभी जातियों की बात करते हैं।

अजय राय ने कहा कि इस पद यात्रा में यूपी कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले हर प्रदेश में कांग्रेस की यात्राएं हो चुकी है लेकिन अब उसकी शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले चूंकि यूपी में नगर निगम के चुनाव थे इसलिए यह यात्रा नहीं हो पायी थी लेकिन अब इसको शुरू किया जा रहा है।

कांग्रेस के चीफ ने कहा कि इस यात्रा में केंद्रीय आला कमान का साथ रहेगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे का भी सहयोग मिलेगा। चुनावी राज्यों में जो हार हुई थी उसको लेकर वहां की लीडरशिप को लेकर मंथन चल रहा है। उसकी समीक्षा चल रही है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अजय राय ने कहा कि जहां तक गठबंधन की बात है तो वो 2024 के आम चुनाव के लिए हुआ है। यह पार्टी का कार्यक्रम है जो पहले नहीं हो पाया था उसको लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+