UP Congress: अजय राय ने संभाली कमान, बोले- CBI-ED-बुलडोजर से डराने की कोशिश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधते हुए कहा कि वह बुलडोजर से डरने वालों में नहीं है। हम बुलडोजर का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं।

UP Congress Chief Ajay Rai: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पांच बार से विधायक अजय राय ने गुरुवार को यूपी कांग्रेस की कमान संभाल ली। इस मौके पर अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राय ने कहा कि CBI, ED और बुलडोजर से लोगों को डराया जा रहा है लेकिन हम बुलडोजर का रुख भी मोड़ने की क्षमता रखते हैं।

अजय राय

CBI-ED-बुलडोजर से डराने की कोशिश

लखनऊ में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राय ने कहा, '' आज चारों तरफ भय का वातावरण बना हुआ है। ED, CBI और बुलडोजर का नाम लेकर लोगों को डराया जा रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं है। मैं कार्यकर्ताओं के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ी तो मैं तैयार हूं।''

कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने को तैयार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने हमारे उपर रासुका लगाई। मैं छह महीने तक जेल में रहा लेकिन क्या हुआ। इससे और मजबूती मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यही संदेश देना है कि हमें डरना नहीं है बल्कि जमकर लड़ना है। जमीन पर संघर्ष करना है। आप हमारी ताकत बनिए हम आपके सम्मान के लिए किसी से लड़ने को तैयार हैं।

2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाना है

राय ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाना है। इसकी लड़ाई आज 24 तारीख से ही शुरू हो रही है। आपको कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते दिखायी देंगे। कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। सभी को साथ लेकर चलना है और सबका सहयोग भी चाहिए। सबके सहयोग के बिना मिशन 2024 पूरा नहीं होगा।

अमेठी की जनता सच के साथ है

इससे पहले, लखनऊ आते समय अमेठी में मीडियाकर्मियों ने जब उन्हें घेर लिया तब उन्होंने एक बार फिर राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से कहा, "राहुल गांधी ने अमेठी में घर-घर काम किया लेकिन "13 रुपये किलो चीनी" वाला झूठ कभी नहीं बोले। झूठ का तिलिस्म अब टूट चुका है। अमेठी की जनता सच के साथ है।"

बड़े नेता कार्यक्रम में रहे मौजूद

इसके बाद वह गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ लखनऊ मुख्यालय पहुंचे। राय से पहले यहां कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंच चुके थे। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, प्रदीप जैन आदित्य, बृजलाल खाबरी, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, विधानसभा में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, केंद्रीय पदाधिकारी सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+