सपा को लेकर क्‍यों बदले हैं यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय के तेवर? क्‍या खिचड़ी पक रही

why Congress suddenly become harsh towards SP: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को मिलकर हराने का सपना देख रहा 28 विपक्षी पार्टियों के 'कानेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिवअलायंस' यानी I.N.D.I.A. गठबंधन में दरारें नजर आने लगी है। उत्‍तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को मिली जीत को I.N.D.I.A.गठबंधन की एकजुटता की जीत बताई जा रही थी वहीं चंद दिन बाद ही अब गठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं।

विपक्षी गठबंधन का हिस्‍सा समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस में तलख्यिां दिखने लगी हैं। यूपी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष अजय राय लगातार अखिलेश यादव और सपा पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अचानक यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय के तल्‍ख रवैये की वजह क्‍या है आखिरी वो क्‍या खिचड़ी पका रहे हैं?

SP, Congress, Co

घोसी उपचुनाव सपा कांग्रेस की बदौलत जीती

ये वो ही अजय राय हैं जिन्‍होंने अध्‍यक्ष पद संभालने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रति नरम रुख अपनाए रखा था। जब घोसी उपचुनाव में माना जा रहा था कि वो कांग्रेस अपना उम्‍मीदवार उतारेगी तब अजय राय ने ही अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा के समर्थन का ऐलान किया था, लेकिन सपा की जीत पर अजय राय ने कहा घोसी में सपा उम्‍मीदवार को कांग्रेस ने जिताया।

बागेश्वर उपचुनाव में सपा की वजह से हारी कांग्रेस...

इतना ही नहीं अजय राय ने कहा उत्‍तराखंड की बागेश्वर उपचुनाव में सपा ने अपना उम्‍मीदवार उतारकर कांग्रेस उम्‍मीदवार को हराने का काम किया। इसके साथ ही आरोप लगाया कि ऐसा करके सपा ने भाजपा की मदद की।

अखिलेश यादव को बताया दोहरे चरित्र वाला

इतना ही नहीं यूपी के मऊ में अजय राय ने ये भी कहा था कि घोसी चुनाव जीतने वाले इस भ्रम में ना रहें कि उसने अपने दम पर ये सीट जीती है। इसमें सबका योगदान था। अखिलेश यादव की कथनी और करनी में अंतर है। उनका दोहरा चरित्र है।

सपा ने बड़ा दिल नहीं दिखाया

बागेश्वर में सपा उम्‍मीदवार उतारकर कांग्रेस हमें हराया, वहां पर सपा ने बड़ा दिल नहीं दिखाया इसके अलावा राय ने सपा को गठबंधन का धर्म याद दिलाया। वहीं दूसरे दिन पश्चिम यूपी के बड़े शहर मेरठ में भी ये ही बातें बोली और सपा पर हमला बोला।

जिस पर सपा प्रवक्‍ता जूही सिंह ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा अगर कोई शिकायत है तो हमें बताए हम उसे देखेंगे। साथ ही उन्‍होंने ये भी जता दिया कि यूपी में सपा बड़ी पार्टी है इसलिए उसका पक्ष देखना चाहिए और घोसी की तरह सपा 2024 के चुनाव में हर सीट पर चुनाव जीतेगी।

यूपी में कांग्रेस क्‍यों बना रही ये प्रेशर?

याद रहे इंडिया गठबंधन में अभी राज्‍यों में सीट शेयरिंग की बात नहीं हुई है। हालांकि विपक्षी गठबंधन की हाल ही में दिल्‍ली में कोऑडिनेशन बैठक हुई जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। ठीक उसी दिन यूपी के मऊ में अजय राय ने सपा के प्रति तल्‍ख रवैया अपनाते हुए कहा घोसी चुनाव जीतने वाले इस भ्रम में ना रहें कि उसने अपने दम पर ये सीट जीती है....! क्‍या ऐसा करके कांग्रेस सपा जो घोसी में मिली जीत पर उत्‍साहित है उसे धरातल पर रखने की कोशिश कर रही। क्‍या कांग्रेस ऐसा करके लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की अधिक सीटों पाने के लिए प्रेशर क्रिएट कर रही है?

अजय राय की तल्‍खी के क्‍या है मायने?

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उत्‍साहित कांग्रेस इस साल होने वाले पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी आस लगाकर बैठी है लेकिन यूपी में सपा जिसका घोसी चुनाव में मिली जीत के बाद मनोबल बढ़ा है वो लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में अजय राय ने अपनी तल्‍खी से ये साफ कर दिया है कि उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस झुक कर गठबंधन कतई नहीं करेगी।

सीट शेयरिंग को लेकर सपा- कांग्रेस में तकरार

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी 2019 और 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को आधार बनाकर सीट शेयरिंग चाहती है। सपा कांग्रेस को 10 से 15 सीट ही देना चाहती है। वहीं कांगेस 2009 के लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर सीट शे‍यरिंग चाहती है। याद रहे 2009 कांग्रेस को तब 21 और समाजवादी पार्टी को 23 सीटों पर जीत मिली थी।

इंडिया गठबंधन में यूपी में आ सकती है दरार!

यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में आधार क्‍या माना जाए उस पर सहमति नहीं है जिस कारण यूपी में दोनों पार्टियों सीट शेयरिंग इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाली हैं। ऐसा ना हो इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और सपा चुनावी मैदान में आमने-सामने ना आ जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+