'धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं योगी', यूपी कांग्रेस चीफ ने बांग्लादेश के मुद्दे पर सीएम को घेरा
Ajay Rai News: बांग्लादेश मामले को लेकर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अजय राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। राय ने सीएम योगी पर अपने राजनीतिक बयानों के ज़रिए दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी धर्म के नाम पर राजनीति करते है।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बांग्लादेश के मद्दे पर यूपी सीएम जिस तरह की बयानबाजी वो कर रहे हैं वो निहायत निंदनीय है। राय ने आगे कहा, 'धर्म को अपनी राजनीति का आधार बनाकर केवल दुश्मनी फैलाते हैं।' रविवार को एक बयान जारी करते हुए राय ने कहा, सरकार से सवाल करने के बजाय योगी बांग्लादेश के नाम पर वोट पाने के लिए यूपी में 'धार्मिक नफरत' फैला रहे हैं।'

इतना ही नहीं, भाजपा पर हमला करते हुए राय ने कहा, "भाजपा सरकार झूठ बोल रही है। भाजपा सरकार धोखेबाज़ है। उन्होंने दावा किया कि सीमा पर हिंदू शरणार्थियों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है जबकि सीएम योगी ज़ोर-ज़ोर से हिंदुओं की सुरक्षा की बात करते हैं।
राय ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक में पूरे विपक्ष ने इस मामले पर सरकार का समर्थन किया था। सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। गांधी ने सवाल किया कि इन हमलों से निपटने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार क्या कदम उठा रही है।
अजय राय ने कहा कि योगी जी केन्द्र में अपनी सरकार से सवाल करने के बजाय यहां यूपी में बंग्लादेश की आड़ में वोट लेने के लिए धार्मिक विद्वेष फैला रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications