Uttar Pradesh Budget 2024:यूपी सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से अधिक का बजट,जानिए किस विभाग को क्या मिला?
Uttar Pradesh Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2024-25 का बजट में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं किस मद में कितना बजट मिला-
-राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के लिए 5060 करोड़ रुपये।
-उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास योजना हेतु 2400 करोड़।
-प्रधानमंत्री आवास के लिए 2441 करोड़ प्रस्तावित
-अयोध्या में एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 150 करोड़

-प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लि के लिए 2500 करोड़
-प्रदेश में धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए करोड़ 1750 करोड़
-कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु योजना के लिए 400 करोड़
UP Budget 2024: वाराणसी में 400 करोड़ रुपए में बनेगा मेडिकल कॉलेज, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
-अयोध्या सर्वांगीण व विकास के लिए 100 करोड़
-कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़
-आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़
- हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा भूमि अर्जन हेतु भूमि क्रय मद में 1100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
- जनपद-गौतमबुद्व नगर के जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना कार्य एवं भूमि क्रय हेतु 1150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications