The Kerala Story देखने के बाद जानिए क्या बोले सीएम योगी के मंत्री?

लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म द केरल स्टोरी देखी। इस फिल्म को देखने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर से बैन हटाने की मांग की।

Keshav Prasad Maurya

The Kerala Story Movie: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रियों के साथ लखनऊ के लोकभवन में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखी। इस दौरान उन्होंने फिल्म की तारीफ की। 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद योगी सरकार के मंत्रियों का बयान भी सामने आया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने द केरल स्टोरी फिल्म देखने के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि 'द केरल स्टोरी' को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का अवसर मिल रहा है।' इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर से बैन हटाने की मांग की। इस दौरान बोलते हुए मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का भी सच लोगों के सामने आएगा।

वहीं, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'पता नहीं 'द केरल स्टोरी' को पश्चिम बंगाल में क्यों बैन किया जा रहा है? यह फिल्म समाज के जो वास्तविक चित्र हैं जो घटनाएं घटित हुई हैं उस पर बनी है। इस फिल्म से समाज को दिशा मिलेगी, बच्चें सतर्क होंगे। कलाकारों पर बैन लगाना उचित नहीं है।'

तमाम विवादों के बीच धर्मांतरण के मुद्दे पर बनी 'द केरल स्टोरी' 5 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, यूपी निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी कैबिनेट के साथ मिलकर फिल्म देखी।

लोकभवन ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग सुबह 11.30 बजे रखी गई थी। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी पहुंची हुई थी। फिल्म को देखते हुए सीएम योगी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उनके बाईं ओर बैठे हुए हैं और दाईं ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी है।

Recommended Video

    UP CM Yogi और उनकी Cabinet ने देखी Film The Kerala Story | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    इससे पहले सीएम योगी ने 'द केरला स्टोरी' फिल्म के डायरेक्टर और स्टारकास्ट से मुलाकात भी की थी। सीएम योगी से फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुपीप्तो सेन, अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधावर को मुलाकत की।

    बता दें, 'द केरल स्टोरी' फिल्म को लेकर देश में राजनीति गरमा गई और जमकर सियासत देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शामसित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इश फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। फिल्म पर बैन लगाने के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार ने कारण भी बताया है। सरकार ने कहा कि यह बैन नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+