सरकारी स्कूलों के बच्चों की ड्रेस देखकर खफा हुए CM योगी आदित्यनाथ, नए सत्र से बदलेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ के मन की बात को समझते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने लखनऊ में दिए गए प्रेजेंटेशन में भी बच्चों के यूनिफॉर्म बदलने की सिफारिश की थी।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी स्कूल के बच्चों के यूनिफॉर्म का रंग बदलेंगे। मौजूदा खाकी रंग के यूनिफॉर्म की जगह अब दूसरे रंग की ड्रेस बच्चे पहनेंगे। सीएम की कुर्सी संभालने के बाद योगी ने यूनिफॉर्म के खाकी रंग पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि यूनिफॉर्म देखने में होमगार्ड की तरह लगती है।

प्रेजेंटेशन में यूनिफॉर्म बदलने पर चर्चा

प्रेजेंटेशन में यूनिफॉर्म बदलने पर चर्चा

शिक्षा मंत्री कर रही हैं तलाश

शिक्षा मंत्री कर रही हैं तलाश

कैबिनेट बैठक के बाद इसका निर्णय बेसिक शिक्षा विभाग की मंत्री अनुपमा जायसवाल पर छोड़ दिया गया है। वह यूपी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सबसे बढिया ड्रेस कोड की तलाश कर रही हैं। यूनिफॉर्म के रंग निर्धारण का काम अनुपमा जायसवाल के स्तर पर होना है और अनुपमा निजी स्कूलों के ड्रेस कोड को खासा तवज्जो देती हैं। ऐसे में निजी स्कूलों के समकक्ष नए यूनिफॉर्म के रंग होने की उम्मीद है। हालांकि पूर्व के भी रंग पर विचार चल रहा है।

2012 में खाकी हो गई थी यूनिफॉर्म

2012 में खाकी हो गई थी यूनिफॉर्म

सपा सरकार ने 2012 में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की यूनिफॉर्म का रंग बदलकर खाकी कर दिया था। यह रंग देखने में सीएम योगी के शब्दों में होमगार्ड की तरह लगता था। यूनिफॉर्म बदलने के दौरान शिक्षकों ने खाकी रंग की वजह से इसका विरोध किया था। तब शिक्षकों ने दलील दी थी कि रंग बहुत खराब है और बच्चों में हीन भावना घर कर रही है। लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

सवा करोड़ बच्चों को नई यूनिफॉर्म

सवा करोड़ बच्चों को नई यूनिफॉर्म

योगी सरकार से आदेश जारी होते ही बेसिक शिक्षा परिषद के एक लाख से अधिक प्राथमिक और 45 हजार से अधिक उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 1.27 करोड़ बच्चों को नए सत्र में नई यूनिफॉर्म मिलेगी। हालांकि यह किस रंग में होगी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन नए रंग में ड्रेस का मिलना तय माना जा रहा है। बता दें कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+