समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिकों को आजादी के बाद पीएम मोदी ने दी है बड़ी सौगात- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Uttar Pradesh: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रदेशवासियों को 1115 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसी अवसर पर पीएम मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे श्रमिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश को 18 अटल आवासीय विद्यालय की सौगात दी। इसे सीएम योगी ने श्रमिकों के लिए गौरव का पल बताया।
इस अवसर पर प्रदेश केे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरे देशवासियों के लिए गौरव का पल है। आजादी के बाद जिन श्रमिकों का किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज पीएम मोदी के लिए वो सर्वोपरि हैं। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए, 'राष्ट्र निर्माता' बनने का जिन्हें गौरव मिलना चाहिए था, आजादी के बाद उन श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय की सौगात उपलब्ध करवाई है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले नौ सालों में विश्व की इस प्राचीन नगरी काशी को नई दिशा व ऊंचाई दी हैं। आज एक बार फिर पीएम मोदी कई सौगात लेकर आए हैं। आज यहां पहली बार बीसीसीआई द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। पूरे प्रदेशवासियों की तरफ से पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications