संभल में 46 साल बाद निकली बजरंग बली की मूर्ति, CM योगी ने पूछा 'क्या रातोरात आ गई?'
UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने एक लुप्त मंदिर मिला है। इस मंदिर को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने पूछा, 'संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?'
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? बता दें कि संभल जिले में शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान 46 सालों से बंद पड़ा एक शिव मंदिर मिला है। पुलिस-प्रशासन मंदिर का दरवाजा खुलवाया तथा वहां पर सफाई करवाई।

मंदिर में रविवार 15 दिसंबर की सुबह आरती और पूजा-पाठ किया गया। खबर के मुताबिक, रविवार को हिंदू संगठन के लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे और विधि विधान व मंत्रों चारण के साथ पूजा संपन्न होने के बाद आरती की गई। मंदिर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में शिवलिंग, नंदी और हनुमान जी की प्रतिमा मिली थी।
कैसे हुई मंदिर की जानकारी
पुलिस प्रशासनिक टीम ने शनिवार को संभाल के खग्गू सराय मोहल्ले में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीम की निगाह एक मकान पर गई तो वहां उन्हें अचानक से एक मंदिर दिखाई दिया। यह मंदिर साल 1978 से खुला नहीं था और बंद पड़ा हुआ था। यह मंदिर सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के आवास से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।
दंगों के बाद हिंदूओं ने छोड़ दिया था इलाका
मंदिर मिलने के बाद डीएम और एसपी ने यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है। संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पुष्टि की कि 1978 के दंगों के दौरान भी मंदिर मौजूद था। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद हिंदुओं ने इलाका छोड़ दिया। बताया कि मंदिर की जानकारी सामने आने के बाद खुदाई में यहां एक कुआं भी मिला है। इस कुए को ढका गया था।
एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने मंदिर पर घर बनाकर उस पर कब्जा कर लिया था। अधिकारियों ने मंदिर को साफ कर दिया है और इस पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। डीएम संभल राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के आसपास के सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की योजना पर काम चल रहा है ताकि मंदिर को उसकी मूल स्थिति में लाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications