UP News: सीएम योगी का किसानों को बड़ा तोहफा, आज से इस तारीख तक घर बैठे उठाएं योजना का लाभ, जल्द कर लें यह काम

UP News: सीएम योगी का किसानों को बड़ा तोहफा, आज से इस तारीख तक उठाएं योजना का लाभ, ऐसे बढ़ेगी आय
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यहां के किसानों के लिए खास योजना बनाई है। सरकार की इस योजना से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह योजना आज से शुरू हो चुकी है। आइए जानते है क्या है योगी सरकार की खास योजना और इससे किसानों को कैसे फायदा पहुंचेगा?

यह है योजना
किसान अब मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन और तिलहन की सरकारी खरीद की प्रक्रिया घर बैठे कर सकते हैं। इसके द्वारा किसान सीधे सरकार को अपनी फसल बेच सकेंगे।

cm yogi

होंगे ये फायदे
इस योजना से किसान सीधे सरकार से जुड़ेंगे। बिचौलियों के चक्कर में न आकर अपनी फसल का अच्छा मूल्य पा सकेंगे। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

इस तारीख तक उठा सकते हैं योजना का लाभ
जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 2 अप्रैल से 30 जून तक का समय दिया गया है।

ये समर्थन मूल्य है निर्धारित

- अरहर : 7,550 रुपए प्रति क्विंटल
- चना : 5,650 रुपए प्रति क्विंटल
- मसूर : 6,700 रुपए प्रति क्विंटल
- सरसों : 5,950 रुपए प्रति क्विंटल

UP News: भारत - नेपाल सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त, होगा फ्लैग मार्च, सामने आई यह बड़ी वजह
नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि आधार से लिंक बैंक खाते में तीन कार्य दिवसों के भीतर भुगतान किया जाएगा। साथ ही फसल उत्पादन वाले जिलों में पीसीएफ, पीसीयू, जैफेड एवं यूपीएसएस के माध्यम से क्रय केंद्र बनाए जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए किसान 18002101222 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इन सावधानियों का ध्यान रखें किसान

- आधार से लिंक बैंक खाता और मोबाइल नंबर पंजीकृत करें।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर में नाम, पिता का नाम समान होना चाहिए।
- पंजीकरण के लिए सुविधा केंद्र या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

*पंजीकरण के लिए पोर्टल:*

नेफेड पोर्टल: https://esamridhi.in/#/

एन.सी.सी.एफ पोर्टल: https://nccf.neml.in/#/

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+