UP News: भारत - नेपाल सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त, होगा फ्लैग मार्च, सामने आई यह बड़ी वजह

Indo Nepal Border Mahrajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: उतर प्रदेश के महराजगंज जिले के नेपाल से सटे क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ फ्लैग मार्च भी करेगी। अचानक इन सब की जरूरत क्यों बढ़ गई। क्या वजह है? तो आइए आपको बताते हैं इन सब के पीछे की खास वजह को।

सीएम योगी का महराजगंज दौरा
दरअसल, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल को महराजगंज दौरे पर रहेंगे। वह नौतनवां तहसील स्थित रोहित बैराज का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर डीएम अनुनय झा और एसपीए सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज के कृषि अधिकारी ने किसानों को किया जागरूक, की यह अपील
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास-लोकार्पण हेतु चिन्हित परियोजनाओं के शिलापट्ट ससमय तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभास्थल और हेलीपैड के बीच न्यूनतम 60 मी. की दूरी सुनिश्चित करते हुए सभास्थल का समतलीकरण करते हुए सभास्थल और हेलीपैड को बृहस्पतिवार तक तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही स्विस कॉटेज, सेफ हाउस व अस्थाई अस्पताल को भी ससमय और उपयुक्त स्थल चिन्हित करते हुए तैयार करने के लिए कहा।

उन्होंने सभा में आने वाले लोगों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था करने और उनके लिए पानी का टैंकर व मोबाइल टॉयलेट भी लगवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल कैंप लगाने के लिए भी कहा।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और एसएसबी को आस-पास के सभी सराय, होटल व ढाबों आदि का सत्यापन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा। उन्होंने बॉर्डर एरिया सहित आस-पास के क्षेत्रों में गश्त को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यक्रम के दिन रूट डायवर्जन करने और सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग के संदर्भ में आवश्यक निर्देश पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों को दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने 100 बसों सहित छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री जी द्वारा 05 अप्रैल 2025 को रोहिन बैराज का उद्घाटन प्रस्तावित है। इसी अवसर पर उनके द्वारा 250-300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा। बैराज के उदघाटन के उपरांत मा मुख्यमंत्री जी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा सिंचाई विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विधायक नौतनवां सहित जनपद के जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और आमजन भी शामिल होंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+