CM योगी ने मंत्रियों में किया विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी
लखनऊ, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के गठन के तीन दिन बाद आज विभागों का बंटबारा कर दिया गया। सोमवार शाम योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण कर चुके 50 से अधिक मंत्रियों के बीच विभागों कों बंट दिया। सीएम योगी ने अपने पास गृह मंत्रालय रखा है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास समेत 6 मंत्रालय दिए गए हैं इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
Recommended Video

| नाम | मंत्रालय |
| योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) | नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, नागरिक उड्डयन, न्याय, सैनिक कल्याण समेत 34 मंत्रालय |
| केशव प्रसाद मौर्य (डिप्टी सीएम) | ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण |
| ब्रजेश पाठक (डिप्टी सीएम) | चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण |
| स्वतंत्र देव सिंह | जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण |
| जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री) | लोक निर्माण विभाग |
| सुरेश कुमार खन्ना | वित्त मंत्रालय |
| सूर्य प्रताप शाही | कृषि मंत्रालय |
| बेबी रानी मौर्य | महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग |
| लक्ष्मी नारायण चौधरी | गन्ना विकास और चीनी मिलें |
| जयवीर सिंह | पर्यटन और संस्कृति विभाग |
| अरविंद कुमार शर्मा | नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा मंत्रालय |
| संजय निषाद | मत्स्य विभाग |
| संदीप सिंह | बेसिक शिक्षा विभाग |
| असीम अरुण | समाज कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय |
| धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री) | पशुधन,दुग्ध विकास |
| दयाशंकर सिंह | परिवहन मंत्री |
| ए के शर्मा | नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग |
| नितिन अग्रवाल | आबकारी विभाग |
| कपिलदेव अग्रवाल | व्यावसायिक शिक्षा विभाग |
| आशीष पटेल | तकनीकी शिक्षा |

नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात
भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज मंत्री
अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड मंत्री
संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा मंत्री
गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा मंत्री
दयाशंकर मिश्र 'दयालु'- आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री













Click it and Unblock the Notifications