OPINION: पशुपालन को बढ़ावा देगी योगी सरकार, आय बढ़ाने के लिए की ये बड़ी तैयारी
UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार कई बड़े कदम उठा रही हैं। अब योगी सरकार ने पशुओं की सेहत, खान-पान पर काम करना शुरू किया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के एक अध्ययन में पाया गया है कि कई पशु, खास तौर पर पूर्वांचल में कुपोषण से पीड़ित हैं।
इसका असर उनके स्वास्थ्य, उत्पादकता और दूध उत्पादन पर पड़ता है। इस रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद प्रदेश की योगी सरकार अब पशुओं की सेहत की तरफ अपना ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके तहर, योगी सरकार ने चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया है, ताकि पशुओं के लिए पर्याप्त चरागाह उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा, गोरखपुर और भदोही के ताल नदौर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय नस्ल सुधार पर काम करेंगे। इस पहल से पशु स्वास्थ्य और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिसका लाभ उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के पशुपालकों को मिलेगा। गोरखपुर और भदोही में बनने वाले पशु चिकित्सा महाविद्यालय मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और गौ अनुसंधान संस्थान से संबद्ध होंगे।
योगी सरकार ने गोरखपुर में गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर कॉलेज के लिए 80 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। निर्माण के पहले चरण की अनुमानित लागत 228 करोड़ रुपये है, जिसमें फरवरी 2024 के बजट में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ताल नादोर का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय को एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें अस्पताल ब्लॉक, शैक्षणिक भवन, स्टाफ क्वार्टर और छात्रावास जैसी उच्च तकनीक वाली सुविधाएं हों। सरकार की योजना इसे अंततः विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने की है।
भदोही महाविद्यालय का चल रहा है निर्माण कार्य
भदोही में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में की थी, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए जोरई और वेदपुर गांव में 15 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। फरवरी 2024 के राज्य बजट में इसके निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
10 जिलों के युवाओं को मिलेगा लाभ
भदोही में बनने वाले पशु चिकित्सा महाविद्यालय के 10 एकड़ में कालेज का एकेडमिक भवन, प्रयोगशाला और हास्टल का निर्माण होगा। पांच एकड़ में ब्लॉक लेबल कोर्ट कांप्लेक्स का निर्माण होना है। उच्च शिक्षा विभाग से भी इसके निर्माण को एनओसी मिल चुकी है। कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर और पशु चिकित्सा से संबंधित पढ़ाई होगी। कालेज के बनने से पूर्वांचल के दस जिलों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- UP News: सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
दूध उत्पादन ने में नंबर-1 है यूपी
दूध के उत्पादन के मामले उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। कुल उत्पादन में यूपी का योगदान करीब 16% है। योगी सरकार के इस कदम से यकीनन आने वाले समय में प्रदेश में दूध का उत्पादन और बढ़ेगा। इससे दूध के उत्पादन में यूपी की बादशाहत भविष्य में भी और मुकम्मल तरीके से बरकरार रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications