UP News: सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

CM Yogi News Uttar Pradesh: 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

प्रदर्शनी में अटल जी के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रमवार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास व समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में अटल जी की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की गवाही देता है।

cm

उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे। सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+