UP सरकार के 4.5 साल: प्रियंका गांधी ने कहा- जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन...

UP सरकार के 4.5 साल: प्रियंका गांधी ने कहा- जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन...

लखनऊ, 19 सितंबर: योगी आदित्यनाथ सरकार के 19 सितंबर को साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक ओर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। तो वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की। तो वहीं, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

up cm yogi Adityanath govt rule 4.5 years: Priyanka Gandhi said answer the questions of the public

Recommended Video

    Yogi Government के साढ़े 4 सालों पर Priyanka Gandhi ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    योगी सरकार ने बोला झूठ और सिर्फ झूठ: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए कहा, 'उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 सालों पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ
    - लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर
    - किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में
    - बिजली के दाम कम करने में
    - महंगाई रोकने में
    - उप्र सरकार फेल रही

    यूपी को क्या बनाया भाजपा सरकार ने
    वहीं, दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश को क्या बनाया भाजपा सरकार ने
    - कुपोषण में नंबर 1
    - महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1
    - अपहरण के मामले में नंबर 1
    - हत्या के मामलों में नंबर 1- दलितों के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर 1

    योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आज साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सरकार अपना साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। प्रदेश के लिए सुरक्षा और सुशासन सबसे महत्वपूर्ण था। हम इन साढ़े चार साल में परसेप्शन बदलने का काम किया है। ये पूरी टीम वर्क का नतीजा है की सरकार इस मुकाम पहुंच पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+